फेक आइडी बनाने में युवक को जेल

लड़की की फेक आइडी बनाने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके पूर्व भी वो एक बार इसी आरोप में जेल जा चुका था। जबकि, जमानत पर छूटकर बाहर आने के बाद दुबारा यही प्रयास करने के चक्कर में आरोपित को दुबारा जेल की हवा खानी पड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 05:25 PM (IST)
फेक आइडी बनाने में युवक को जेल
फेक आइडी बनाने में युवक को जेल

बक्सर । लड़की की फेक आइडी बनाने के आरोप में हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके पूर्व भी वो एक बार इसी आरोप में जेल जा चुका था। जबकि, जमानत पर छूटकर बाहर आने के बाद दुबारा यही प्रयास करने के चक्कर में आरोपित को दुबारा जेल की हवा खानी पड़ गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थानाक्षेत्र के गजाधरगंज निवासी दयानिधि ¨सह उर्फ गोरख ¨सह को लड़की की फेक आइडी बनाने के आरोप में शनिवार को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ करने में लगी थी। इस संबंध में परिजनों ने बताया था कि इसी आरोप में उसे पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जहां से जमानत पर छूटकर वो बाहर आया था कि कुछ ही दिनों बाद उसे दुबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल से वापस लौटने के बाद आरोपित युवक एक बाद फिर से पुराने धंधे में लग गया था। जिसकी प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके लिए युवक को एक बार फिर से दुबारा गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा।

chat bot
आपका साथी