करंट से मजदूर झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती

टाउन थाना अन्तर्गत आनंदनगर मुहल्ला में सोमवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आकर एक मजदूर झुलस गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:00 PM (IST)
करंट से मजदूर झुलसा, 
सदर अस्पताल में भर्ती
करंट से मजदूर झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती

आरा। टाउन थाना अन्तर्गत आनंदनगर मुहल्ला में सोमवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आकर एक मजदूर झुलस गया। जिसे बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। करंट से झुलसा युवक वीरेन्द्र कुमार (20वर्ष) मुफस्सिल थाना के पिपरहियां गांव निवासी श्रीकिशुन ¨सह का पुत्र है। वह खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि आनंदनगर मुहल्ला में गृह निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान लोहे का रॉड 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। बाद में करंट से झुलसे मजदूर को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल,आरा लाया। इसी तरह आरा के काजी टोला निवासी राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र बिटू कुमार,कृष्णागढ़ थाना के सरैया निवासी रामजी पासवान का पुत्र वकील कुमार, मुफस्सिल थाना के बारा-बसंतपुर निवासी मुनेश्वर ¨सह का पुत्र महेन्द्र यादव एवं अनाईठ निवासी प्रियांशु कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

chat bot
आपका साथी