बिहार में मोदी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत : मनोज

भोजपुर । बिहार में एक नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति की जरूरत है और यह कार्य विधानसभा के चुनाव

By Edited By: Publish:Sun, 04 Oct 2015 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2015 06:04 PM (IST)
बिहार में मोदी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत : मनोज

भोजपुर । बिहार में एक नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्ति की जरूरत है और यह कार्य विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को एक-एक सीट पर विजय दिलाकर पूरा किया जा सकता है। तभी बिहार का संपूर्ण एवं सर्वांगीण विकास होगा। यह बातें भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार एवं भाजपा के दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कही। वे शनिवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार आशा देवी के नामांकन के अवसर पर महाराजा कालेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरा से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लाख पच्चीस हजार करोड़ की राशि बिहार के विकास के लिये देने की घोषणा की है। उन्होंन कहा कि पन्द्रह साल लालू-राबड़ी का शासन, दस साल नीतीश कुमार की सरकार और बाकी के कांग्रेस पार्टी के राज ने बिहार को विकास के पायदान पर काफी पीछे धकेल दिया है। यहां कल-कारखाने, उद्योग धंधे और रोजगार की संभावनाएं रहते हुये भी इसका विकास नहीं हो सका। फलस्वरूप बिहार के नौजवान रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों की ओर पलायन करते रहे है। सभा को भाजपा सांसद अजय निषाद ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा जाति व धर्म से उपर उठकर राजनीति करती है। यहीं कारण है कि भाजपा की ओर लोगों का तेजी से ध्रुवीकरण हुआ और बिहार में एनडीए की आंधी चल रही है। उन्होंने लालू प्रसाद पर आरक्षण पर भ्रम जाल फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि लालू प्रसाद लोगों को गुमराह कर रहे है। भाजपा को अगर आरक्षण हटाना होता तो जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें है वहां आरक्षण खतम हो गया होता। लेकिन भाजपा ऐसा कतई नहीं चाहती। सभा के दौरान पूर्व जिप अध्यक्ष व राजद नेता हाकिम प्रसाद को मनोज तिवारी ने भाजपा में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद हाकिम प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद ने राजद का टिकट बेच दिया है और उनकी राजनीति पुत्र व परिवार तक सीमट गई है। सभा की अध्यक्षता धीरेन्द्र ¨सह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा देवी ने किया। कार्यक्रम में लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर ¨सह, रालोसपा के जिलाध्यक्ष कुमार आनंद ¨सह, भाजपा नेता अभिमन्यू ¨सह, प्रो. महेन्द्र प्रसाद ¨सह, पप्पू ¨सह, प्रो. योगेन्द्र प्रसाद ¨सह सहित कई लोग मंच पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी