भूमि विवाद में चला फरसा और डंडा पांच घायल

मुफस्सिल थाना के भकुरा गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:40 PM (IST)
भूमि विवाद में चला फरसा 
और डंडा पांच घायल
भूमि विवाद में चला फरसा और डंडा पांच घायल

आरा। मुफस्सिल थाना के भकुरा गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में लाठी-डंडा से लेकर फरसा तक चले। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक ग्रामीण डॉक्टर भी शामिल है। घटना सुबह नौ बजे की है। घटना के मूल में भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भकुरा गांव निवासी शिव कुमार पंडित व उदय कुमार पंडित के बीच भूमि विवाद को लेकर पहले से तनातनी चली आ रही थी । इस बीच सोमवार की सुबह जमीन पर मवेशी बांधने एवं घेराबंदी किए जाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से लेकर फरसा तक चला। जिसमें चंगी पंडित (65 वर्ष), उसकी पत्नी राजपातो देवी (60 वर्ष), पुत्र उदय कुमार पंडित (38 वर्ष) के अलावा दूसरे पक्ष के राम बदन पंडित का पुत्र शिव कुमार पंडित (35 वर्ष) व गोधन पंडित का पुत्र शिव बल्लम पंडित (45 वर्ष) को चोटें आई है। घायल ग्रामीण चिकित्सक उदय पंडित ने फरसा से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में दोनों पक्ष के चार लोगों का सिर फट गया है। इसे लेकर दो गुटों में तनाव गहरा गया है। इसी तरह इमादपुर थाना के कानूडिह गांव में घटित मारपीट में शीतल राय के पुत्र रामेश्वर राय व रामेश्वर राय के बेटे वेद प्रकाश राय को चोटें आई है।

chat bot
आपका साथी