भोजपुर में झमाझम बारिश ने निगम की खोली पोल

अब सागर में उठे चक्रवात का साइड इफेक्ट भोजपुर जिले में भी गुरुवार को देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 10:53 PM (IST)
भोजपुर में झमाझम बारिश ने निगम की  खोली पोल
भोजपुर में झमाझम बारिश ने निगम की खोली पोल

आरा: अब सागर में उठे चक्रवात का साइड इफेक्ट भोजपुर जिले में भी गुरुवार को देखा गया। सुबह से शाम तक झमाझम हुई बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सफाई के मामले में अपनी पीठ खुद थपथपाने वाले लोगों की कार्यशैली को अब लोग खुद देख रहे हैं और सवाल भी कर रहे हैं। शहर के प्रमुख नालों की पूर्ण सफाई नहीं होने से नतीजा सामने है। बारिश के कारण शहर के कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर का शायद ही कोई इलाका बचा हो, जहां बारिश के पानी के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ा। दुकान, मंदिर, मैदान, अस्पताल, पंप सहित हर जगह पानी ही पानी है। कई जगहों पर तो घरों में पानी घुस गया है। इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इस दौरान लोग नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। शहर में जलजमाव के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। तब पर टीका को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा।

कई प्रमुख सड़कों पर जल जमाव

शहर का करमन टोला, ब्लॉक रोड, पकड़ी मिशन रोड, नागरी प्रचारिणी मोड़ तथा मठिया मोड़, ब्लॉक रोड, सर्किट हाउस रोड आदि प्रमुख मार्गों पर जलजाव से लोगों को आवागमन में जूझना पड़ रहा है। विशेषकर करमन टोला और ब्लॉक रोड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, इस रास्ते से जिले के हाकिम तक गुजरते है। बावजूद जलजमाव की समस्या का निराकण नहीं हो सका है।

chat bot
आपका साथी