वीकेएसयू में स्नातक में 10वीं मेधा सूची से नामांकन आज तक, 11वीं मेधा सूची 10 को

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन सत्र 2020-23 में 10वीं मेधा सूची से नामांकन 8 नवंबर तक होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 10:23 PM (IST)
वीकेएसयू में स्नातक में 10वीं मेधा सूची से 
नामांकन  आज तक, 11वीं मेधा सूची 10 को
वीकेएसयू में स्नातक में 10वीं मेधा सूची से नामांकन आज तक, 11वीं मेधा सूची 10 को

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन, सत्र 2020-23 में 10वीं मेधा सूची से नामांकन 8 नवंबर तक होगा। विवि प्रशासन 11वीं मेधा सूची 10 नवंबर को जारी करेगा। इस सूची से नामांकन मात्र एक दिन 11 नवंबर तक होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो केके सिंह ने बताया कि स्नातक में नामांकन के लिए 11वीं मेधा सूची अंतिम होगी। इसके बाद स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। अभी तक स्नातक में 70,516 नामांकन हो चुका है। विगत पांच वर्षों में अब तक का सबसे अधिक नामांकन है। विगत सत्र 2019-22 में स्नातक के विभिन्न संकायों में 64312 नामांकन हुआ था। इस सूची से छात्र-छात्राएं आठ नवंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं। नामांकन को अपडेट करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर को अपराह्न छह बजे तक सुनिश्चित की गई है। प्रो सिंह ने बताया कि स्नातक आनर्स में नामांकन के लिए यह अंतिम मेधा सूची होगी। मेधा सूची में एक विद्यार्थी का नाम केवल एक ही कॉलेज में आएगा। अगर वह विद्यार्थी उस कॉलेज में नामांकन नहीं लेता है, तो उसका नामांकन किसी कॉलेज में नहीं होगा। विद्यार्थी का चयन उसके प्राप्तांक एवं उसके द्वारा दिए गए कॉलेज के वरीयता के आधार पर होगा। विद्यार्थी ने पे-ऐट कॉलेज का ऑप्शन दिया है, तो उन्हें 11 नवंबर तक नामांकित कॉलेज में जाकर नामांकन शुल्क जमा करना होगा। नहीं तो उसका नामांकन अपने आप रद हो जाएगा।

---------

अक्टूबर माह का वेतन भुगतान किया

जासं,आरा: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि के अंतर्गत नौ कॉलेजों के शिक्षकों के अक्टूबर माह का वेतन भुगतान कर दिया। वहीं विवि के स्नातकोत्तर व परीक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों का अभी तक वेतन विपत्र नहीं मिलने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा ने बताया कि जिन कॉलेजों का वेतन विपत्र विवि आया था। उनका वेतन भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसमें तीन कॉलेजों का वेतन भुगतान पहले ही कर दिया गया है। एचडी जैन कॉलेज, आरा, एसपी जैन कॉलेज, सासाराम, महाराजा कॉलेज, आरा, जगजीवन कॉलेज, आरा, एमएम महिला कॉलेज, आरा और श्रीशंकर कॉलेज, सासाराम का वेतन शनिवार को भेज दिया गया। बता दें कि विवि में कुल 437 शिक्षक कार्यरत हैं।

----------

डॉ. संजय कुमार सिंह को मिलेगा वित्तीय प्रभार

जासं,आरा: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमबीए विभाग के निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह को एफओ का प्रभार देने का निश्चय किया है। इस बाबत विवि प्रशासन ने राजभवन को पत्र लिखा है। कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा ने बताया कि एफओ सुशील कुमार यादव विगत अप्रैल माह से बीमार हैं। विवि प्रशासन ने पूर्व एफओ रामेश्वर प्रसाद को कार्यभार सौंपा था। कर्नल झा ने बताया कि रामेश्वर प्रसाद भी एक सप्ताह से बीमारी के कारण कार्यालय नहीं आ रहे हैं। जबकि विवि में वित्तीय संचालन के लिए राजभवन से इजाजत की आवश्यकता होती है। इसलिए विवि ने डॉ. संजय कुमार सिंह को प्रभार सौंपने का निश्चय किया है।

chat bot
आपका साथी