पति के घर वापस लौटने का इंतजार कर रही थी पत्‍नी, मिली मौत की खबर, ज‍ानिए

पति काफी दिनों बाद वापस घर आ रहा था। पत्‍नी इंतजार कर रही थी कि वह कब अपने पति से मिलेगी। पर होनी को कुछ और मंजूर था। पति की जगह उसकी मौत की खबर घर आयी।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 08:34 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 08:35 PM (IST)
पति के घर वापस लौटने का इंतजार कर रही थी पत्‍नी, मिली मौत की खबर, ज‍ानिए
पति के घर वापस लौटने का इंतजार कर रही थी पत्‍नी, मिली मौत की खबर, ज‍ानिए

भोजपुर [जेएनएन]। डेढ़ साल पहले युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद वह कमाने के लिए दिल्‍ली गया था। काफी दिन बीत गए तो वापस घर लौट रहा था। घर पर पत्‍नी इंतजार कर रही थी। पर अफसोस! होनी को कुछ और मंजूर था। रास्‍ते में ही ट्रेन से गिरकर पति की मौत हो गई। पति की जगह उसकी मौत की सूचना घर पहुंची। मामला बिहार के भोजपुर जिले का है।

दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना -मुगलसराय रेल खंड पर आरा रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। इसे लेकर रेल पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। मृतक सुधीर पांडेय (30वर्ष) बड़हरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी प्रदुमन पांडेय का पुत्र बताया जाता है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। हादसे में मौत के बाद गांव से लेकर ससुराल तक कोहराम मच गया। रेलवे स्टेशन से लेकर सदर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। 

घर वापसी की इंतजार कर रही थी बीवी

बताया जा रहा कि बड़हरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी प्रदुमन पांडेय को कुल पांच पुत्र थे। जिसमें सुधीर पांडेय चौथे नंबर पर था। वह दिल्ली के प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह दिल्ली से छुट्टी लेकर घर के लिए चला था। जिसकी जानकारी परिवार के सभी सदस्यों को थी।

बीवी भी पति के घर वापसी की राह देख रही थी। सुधीर दिल्ली से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर चला था। लेकिन, होनी को कुछ और मंजूर था।आरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना के सामने ननस्टाप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बाद में रेल पुलिस की सूचना पर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद कोहराम मच गया। सगे-संबंधी समेत परिजन आरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा कि बड़हरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी प्रदुमन पांडेय के पुत्र सुधीर पांडेय की शादी नवम्बर2016 में बिहिया के बरजा निवासी नीतू देवी के साथ हुई थी। लेकिन,होनी को कुछ और मंजूर था। शादी की दूसरी सालगिरह मनाने से पहले ही वह काल के गाल में संमा गया। पति के वियोग में नीतू का रो -रोकर बुरा हाल था। मां दुलारो देवी से लेकर सास के आंखों से आंसू नहीं रूक रहे थे।

chat bot
आपका साथी