भोजपुर में हत्या कर सोन नदी में फेंका युवक का शव, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान

कोईलवर सोन नदी से रविवार की सुबह हत्या कर फेंका गया एक शव बरामद किया गया। शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 05:03 PM (IST)
भोजपुर में हत्या कर सोन नदी में फेंका युवक का शव, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान
भोजपुर में हत्या कर सोन नदी में फेंका युवक का शव, शरीर पर कई जगह जख्म के निशान

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिले के कोईलवर सोन नदी से रविवार की सुबह हत्या कर फेंका गया एक शव बरामद किया गया। शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। मृतक 22 वर्षीय राकेश कुमार यादव कोईलवर वार्ड निवासी कृष्णा राय का पुत्र बताया जाता है। उसके सिर के पास जख्म का निशान पाया गया है। जीभ निकली हुई है। स्वजन हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से वारदात आशंका जता रहे हैं। शुरुआती जांच में सिर में गोली मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। वैसे पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। हत्या की इस घटना को कोईलवर सोन नदी में अवैध बालू ढुलाई में लगे नावों से रंगदारी वसूलने के दौरान उपजे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तीन दिनों से लापता चला आ रहा था राकेश 

बताया जा रहा कि कोईलवर नगर के वार्ड संख्या-10 निवासी राकेश यादव तीन दिनों से लापता चला आ रहा था। परिजन खोजबीन में लगे थे। इस बीच रविवार की सुबह कोईलवर सोन नदी से शव बरामद होते ही भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोईलवर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उठाकर थाने लाया गया।

 बालू ढुलाई में लगे नावों से रंगदारी वसूली में गोली चलने की चर्चा

कोईलवर सोन नदी में रात के अंधेरे में बालू ढुलाई में लगे नावों से रंगदारी वसूली में गोली चलने व किसी को गोली लगने की बात तीन दिनों से चर्चा में थी। कोईलवर में स्थानीय हलकों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि रात को  नावों से कोइलवर व धनडीहां के बीच कई दिनों से स्थानीय युवकों के सहयोग से कुछ बाहरी लोगों द्वारा नदी के अंदर वसूली की जाती रही है। विगत रात इसी वसूली में दो गुटों के बीच गोली चलने की बात भी चर्चा में थी पर गोली किसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। इस बीच रविवार को राकेश का शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी