कुख्यात रंजीत चौधरी को भेजा जाएगा केन्द्रीय कारा बेऊर

आरा। जमशेदपुर के घाघीडीह केन्द्रीय कारा से मंडल कारा, आरा लाए कुख्यात रंजीत चौधरी को शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में आरा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सोमवार को भी पेशी होनी है। जेल सूत्रों के अनुसार पेशी के बाद रंजीत को पुन: केन्द्रीय कारा बेऊर भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 01:09 AM (IST)
कुख्यात रंजीत चौधरी को भेजा जाएगा केन्द्रीय कारा बेऊर
कुख्यात रंजीत चौधरी को भेजा जाएगा केन्द्रीय कारा बेऊर

आरा। जमशेदपुर के घाघीडीह केन्द्रीय कारा से मंडल कारा, आरा लाए कुख्यात रंजीत चौधरी को शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में आरा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सोमवार को भी पेशी होनी है। जेल सूत्रों के अनुसार पेशी के बाद रंजीत को पुन: केन्द्रीय कारा बेऊर भेजा जाएगा। एक आपराधिक मामले में प्रोडक्शन वारंट भेजे जाने को लेकर पुलिस शुक्रवार को कुख्यात रंजीत चौधरी को साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर पहले पटना आई थी। बाद में उसे सड़क मार्ग से मंडल, आरा लाया गया था। इस दौरान उसकी फरारी को लेकर काफी अफवाह उड़ी थी। लेकिन, बाद में आरा जेल में सही सलामत पहुंचने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली थी। इस बीच शनिवार को आरा सिविल कोर्ट में उसे पेश किया गया। सोमवार को भी पेशी होनी है। जेल अधीक्षक निरंजन पंडित ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद रंजीत को बेऊर जेल में शिफ्ट किया जाएगा। रंजीत चौधरी मूल रूप से भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना के बेलाउर गांव का निवासी है। रंजीत पर बिहार के पटना व भोजपुर समेत अन्य जिलों में दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। अधिकांश मामले उदवंतनगर थाना में दर्ज है। उसका प्रतिद्वंदी बुटन चौधरी भी केन्द्रीय कारा बेऊर में बंद है। पटना पुलिस ने अगस्त 2017 में वांटेड रंजीत चौधरी को औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया था। उसके पास विदेशी पिस्टल भी बरामद किया गया था। बाद में उसे आरा जेल लाया गया था। यहां से उसे पहले भी केन्द्रीय कारा बेऊर भेजा गया था। बाद में प्रोडक्शन वारंट के आधार पर एक मामले में उसे पुलिस लेकर जमशेदपुर चली गई थी। उसे जमशेदपुर के घीघाडीह केन्द्रीय कारा में रखा गया था। इधर, आरा कोर्ट से एक आपराधिक मामले में पुलिस उसे लेकर एक रोज पहले ट्रेन से बिहार लाई थी। जिसके बाद पटना से सड़क मार्ग के रास्ते से आरा लाया गया था।

---

chat bot
आपका साथी