सीडीपीओ की कार्यशैली के खिलाफ फूटा जन आक्रोश

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तरारी की कथित स्वेच्छाचारिता, जन विरोधी कार्यों व मनमानी के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन व धरना आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:27 PM (IST)
सीडीपीओ की कार्यशैली के 
खिलाफ फूटा जन आक्रोश
सीडीपीओ की कार्यशैली के खिलाफ फूटा जन आक्रोश

आरा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तरारी की कथित स्वेच्छाचारिता, जन विरोधी कार्यों व मनमानी के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन व धरना आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों का सीडीपीओ के खिलाफ आक्रोश खुलकर सामने दिखाई दिया। जदयू के तरारी प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप ¨सह व युवा नेता शुभम पटेल की संयुक्त अगुवाई में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल राजीव कुमार ¨सह, कृष्णा प्रसाद, युवा जदयू के जिला महासचिव विशाल ¨सह, सत्येंद्र पांडेय, उदय ¨सह, अजय ¨सह, अमरेन्द्र ¨सह गुड्डु, जदयू के पीरो प्रखंड़ अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, विकास ¨सह, ¨टकू पटेल, सुशील कुमार, शशिपाल पटेल, सुमेर ¨सह, श्री निवास ¨सह, शिवाधार ¨सह, विनोद कुशवाहा, शशि भूषण जी, कमलेश ¨सह, अभिषेक राय, राहुल ¨सह आदि ने कहा कि सीडीपीओ की मनमानी के कारण यहां कुपोषित बच्चों व महिलाओं को सरकार प्रदत लाभों की हकमारी हो रही है। यहां अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र कागज पर ही संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर बच्चों को न पोषाहार मिलता है और न टेक होम राशन ही उपलब्ध कराया जाता है। सीडीपीओ मुख्यालय में रहने के बजाय अक्सर गायब रहती है। आंगनबाड़ी सेविकाओं से क्रय पंजी पर हस्ताक्षर के नाम पर दो हजार रुपये वसूले जाते हैं और सेविकाओं को मनमानी करने की छूट दे दी जाती है। निजी भवनों में चलने वाले केन्द्रों के लिए आवंटित किराये की राशि का बंदरबांट किया जाता है धरनार्थियो ने चेताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसके खिलाफ वृहद आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी