12 करोड़ कार्यकर्ताओं की एकलौती पार्टी है भाजपा: मुरलीधर राव

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पी. मुरलीधर राव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही सबसे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 04 Nov 2017 09:34 PM (IST)
12 करोड़ कार्यकर्ताओं की एकलौती पार्टी है भाजपा: मुरलीधर राव
12 करोड़ कार्यकर्ताओं की एकलौती पार्टी है भाजपा: मुरलीधर राव

भोजपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पी. मुरलीधर राव ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के अलावे दूसरी कोई पार्टी नहीं है, जिसके पास 12 करोड़ स्वाभिमानी कार्यकर्ता है।इस पार्टी में सबसे निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया जाता है। वे स्थानीय सहजानंद ब्रह्मर्षि कांलेज में पार्टी जिला कार्यसमिति द्वारा आयोजित एक सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ईमानदारी एवं मेहनत के चलते ही देश एवं राज्य में सरकार चल रही है। जातिवाद से सरकार नहीं चलती है।भाजपा सभी जाति को साथ लेकर चलती है। हमारी पार्टी का कोई कार्यक्रम भारत माता की जय व वन्दे मातरम् से शुरू होता है। मंडल, पंचायत व बुथ स्तर तक हम जब तक मजबूत नहीं होंगे, तब तक राज्य एवं केन्द्र में सरकार नहीं बना सकते। श्री राव ने अफसोस जताते हुए कहा कि सिर्फ बिहार ही है, जहां कुछ पार्टी के नेता जाति लेकर चलते है। इसलिए राज्य का विकास नहीं होता है।सभा में शामिल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कार्यकर्ता मेरा गांव-मेरा देश को लेकर चलें। संगठन को शक्तिशाली बनाकर देश को शक्तिमान बनाना चाहिए। सभी समाज को एक साथ लेकर चलेंगे, तभी संगठन को मजबूत करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र ¨सह ने मंडलध्यक्षों से कहा कि अपने मंडल के पंचायत एवं बुथ स्तर तक कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पार्टी के जिला महामंत्री ई. धिरेन्द्र ¨सह ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। इसके लिए अतिथियों समेत सभी नेता बधाई के पात्र है। इससे पूर्व सभा की शुरूआत वंदेमातरम् वंदना एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की गई। राष्ट्रीय महामंत्री को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को सूर्यकांत पाण्डेय, प्रदेश मंत्री अमृता भूषण को पार्टी नेत्री मीरा यादव, जिलाध्यक्ष को उदय प्रताप ¨सह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा एवं संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में प्रदेश संगठन महामंत्री शिवनारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवेश कुमार, शाहाबाद प्रभारी अमृता भूषण, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता संजय ¨सह टाईगर, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप ¨सह, पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप ¨सह, पूर्व विधायक भाई दिनेश, पूर्व विधायक आशा देवी, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, डॉ. हरेन्द्र पाण्डेय, कामेश्वर ¨सह, सूर्यभान ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी