पुलिस पर पथराव के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत धरहरा इलाके में पुलिस पर पथराव करने तथा तत्कालीन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 10:51 PM (IST)
पुलिस पर पथराव के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
पुलिस पर पथराव के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत धरहरा इलाके में पुलिस पर पथराव करने तथा तत्कालीन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपित सोनू साव धरहरा का निवासी हैं। शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि पूर्व में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मालूम हो कि दो जून को धरहरा निवासी चन्देश्वर महतो की बिजली करंट से मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने धरहरा के समीप आरा-पटना हाईवे को जाम कर जमकर बवाल काटा था। इस दौरान जाम हटाने गई पुलिस पर पथराव भी किया गया था। जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष जन्मेजय राय समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पूर्व थानेदार को चोटें आई थी। इसे लेकर घायल थानाध्यक्ष के बयान पर करीब 35 नामजद समेत 110 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें सोनू फरार चला आ रहा था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी