प्रखंडों में भी की गयी चित्रगुप्त पूजा

संवाद सहयोगी, पीरो : अनुमंडल के पीरो, चरपोखरी व तरारी प्रखंड में चित्रगुप्त पूजा का विधिवत आयोजन किय

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 08:39 PM (IST)
प्रखंडों में भी की गयी चित्रगुप्त पूजा

संवाद सहयोगी, पीरो : अनुमंडल के पीरो, चरपोखरी व तरारी प्रखंड में चित्रगुप्त पूजा का विधिवत आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान चित्रगुप्त की पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर पीरो में अभिषेक कुमार की देखरेख में पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इसके अलावा बचरी, तिलाठ, नोनार, सारोपुर सहित कई स्थानों पर समारोह का आयोजन किया गया जहा जुटे लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के आदशरें को अपनाने व उसके अनुसार जीवन में आचरण करने का संकल्प दोहराया। शाहपुर से संवाद सूत्र के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधान पूर्वक किया गया। इस अवसर पर शाहपुर के सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा, विपुल बिहारी सिन्हा द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हुए कलम-दवात की पूजा की गई। चरपोखरी से संवाद सूत्र के अनुसार,चित्रगुप्त पूजा चरपोखरी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के पसौर, मदरीहां, चरपोखरी, कथराई में चित्रगुप्त भगवान के मूर्ति को रखकर विधिवत कलम दवात को रखकर पूजा-अर्चना की गयी। इसके बाद आरती किया गया। पसौर में राजेन्द्र लाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मदरीहां में अशोक लाल, सुरेश लाल, उमेश लाल, रवि भूषण लाल, जगेश लाल, चरपोखरी में सचिन लाल, कथराई में मधेश्वर लाल द्वारा चित्रगुप्प्त पूजा का आयोजन किया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी