फतेहपुर में महिला की जहर से मौत

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 09:09 PM (IST)
फतेहपुर में महिला की जहर से मौत

जागरण संवाददाता,आरा : सिकरहटा थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार पर शुक्रवार की सुबह एक विधवा महिला की मौत जहर से हो गयी। घर के कमरे से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार महिला की मौत जहर खिलाने से हुई है अथवा स्वयं खाने से इसकी जांच-पड़ताल अभी की जा रही है। इस मामले में पुलिस मृतका के पिता और भाई से पूछताछ कर जानकारी लेने के प्रयास में लगी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तरारी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी अवधेश पांडेय की पुत्री रीमा की शादी पीरो थाना के नोनार गांव में हुई थी। करीब पन्द्रह साल पूर्व पति सुरेन्द्र राय की मौत के बाद वह फतेहपुर में मकान बनाकर रहती थी। इधर मृतका के भाई ने बताया कि उसके जीजा का बड़ा भाई अक्सर उसके बहन के घर आता-जाता था। परिजन संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर सिकरहटा थाना प्रभारी सुनील जयसवाल ने बताया कि इस कांड में तत्काल यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हत्या का मामला प्रतीत होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी