युवाओं ने साफ और सुंदर शहर बनाने का लिया संकल्प

इस बार दशहरा पर शहर के युवाओं ने मां दुर्गा के समक्ष शहर को साफ और सुंदर बनाने की शपथ ली है। इसके लिए दशहरा के बाद जन जागरुकता अभियान चलाएंगे। ये युवा अधिकारी और आम लोगों के बीच कड़ी का भी काम करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 06:50 PM (IST)
युवाओं ने साफ और सुंदर शहर बनाने का लिया संकल्प
युवाओं ने साफ और सुंदर शहर बनाने का लिया संकल्प

भागलपुर। इस बार दशहरा पर शहर के युवाओं ने मां दुर्गा के समक्ष शहर को साफ और सुंदर बनाने की शपथ ली है। इसके लिए दशहरा के बाद जन जागरुकता अभियान चलाएंगे। ये युवा, अधिकारी और आम लोगों के बीच कड़ी का भी काम करेंगे। स्मार्ट सिटी का काम धरातल पर दिखे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाएंगे। -आज के युवा जागरूक हैं। शहर के विकास के लिए चिंतित है। अपना शहर स्वच्छ और सुंदर हो, इसके लिए युवा वर्ग अपनी भागीदारी निभाने के लिए तत्पर हैं।

-मानव केजरीवाल -नो प्लास्टिक शहर बनाएंगे। स्मार्ट सिटी का काम धरातल पर दिखे, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे। शहर को सुंदर बनाएंगे।

-तेजस शर्मा -पेड़ों की कटाई नहीं करने और जहां-तहां गंदगी फैलाने वालों को जागरूक किया जाएगा। स्मार्ट सिटी का काम अब शहर में दिखे, इसके लिए प्रयास किया जाएगा।

-अमित जैन बेताला

--------

-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए सभी युवा वर्ग एकजुट होकर काम करेंगे। अभी स्मार्ट सिटी का काम नहीं दिख रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।

-अश्विनी जोशी मोंटी -मां दुर्गा के समक्ष युवाओं ने कई संकल्प लिए हैं। शहर के विकास के लिए युवा वर्ग पर्व के बाद एकजुटता के साथ अपना दमखम दिखाएंगे।

-जॉनी संथालिया।

chat bot
आपका साथी