जमुई की नवनि‍र्वाचित विधायक श्रेयसी सिंह से महिलाओं को है कई अपेक्षाएं, जानिए

जमुई विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रेयसी सिंह से महिलाओं को काफी अपेक्षाएं हैं। महिलाओं को विश्‍वास है कि श्रेयसी इन लोगों पर विशेष ध्‍यान रखेंगी। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी श्रेयसी सिंह पहली बार यहां से चुनाव जीतीं हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 05:26 PM (IST)
जमुई की नवनि‍र्वाचित विधायक श्रेयसी सिंह से महिलाओं को है  कई अपेक्षाएं, जानिए
जमुई में नवनिर्वाचित विधायक श्रेयसी सिंह। जिससे महिलाओं को काफी अपेक्षा है।

जमुई, जेएनएन। जमुई विधानसभा क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित हुई भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह से क्षेत्र की महिलाओं को कई अपेक्षाएं हैं। क्षेत्र में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा सहित अन्य कई अपेक्षाएं हैं, जिसे अगले पांच वर्षो में धरातल पर उतारने की उनकी बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्षेत्र की युवतियां एवं महिलाएं कैसे आर्थिक रूप से संबल बने और परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जिम्‍मेदारी निभाएं इसके लिए भी कई ठोस योजनाएं बनाने की जरूरत होगी। 

उच्च शिक्षा के लिए महिलाओं के लिए जमुई में एक भी महाविद्यालय नहीं है। एक मात्र वित्त रहित एसपीएस महिला कॉलेज में महिलाएं पढ़ाई करती है। महिला विधायक चुनी गई है, इस कारण से महिलाओं की परेशानी को समझते हुए महिलाओं की उच्च शिक्षा को लेकर ध्यान दिया जाना चाहिए। - पुष्पा सिंह

खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से महिला चिकित्सक की कमी का दंश झेल रहा है। हर बार इसे लेकर लोग मांग उठाते हैं लेकिन आज तक चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। महिला जनप्रतिनिध चुनी गई है, आशा है कि महिलाओं की मानसिक और शारीरिक परेशानी को समझते हुए महिला चिकित्सक की नियुक्ति किए जाने पर ध्यान देगी। - रचना सिंह

बरहट प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण स्थानीय छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है। जिससे परेशान होकर अधिकांश छात्राएं पढ़ाई छोडऩे को मजबूर हो जाती है। नवनिर्वाचित विधायक से अपेक्षा है कि प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना हो जिससे छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हो। - प्रीति सिंह

महिला विधायक महिलाओं को सबलता प्रदान करेंगी। इनके रहते जमुई में पीजी की पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक लघु उद्योग के अलावा महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा समेत कई अन्य अपेक्षाएं हैं। आशा है कि इनके कार्यकाल में यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देगा। -  कुंती सिंह

chat bot
आपका साथी