Bihar: बच्चा न होने पर महिला की गला दबाकर हत्या, दस साल पहले लिए थे उम्रभर साथ निभाने के सात वचन

दस साल पहले जिस महिला के साथ सात फेरे लेते हुए सात वचन लिए गए थे आज उसको सिर्फ इसलिए मौते के घाट उतार दिया गया क्योंकि वो किसी बच्चे की मां नहीं बन पा रही थी। उसकी कोख सूनी थी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:20 PM (IST)
Bihar: बच्चा न होने पर महिला की गला दबाकर हत्या, दस साल पहले लिए थे उम्रभर साथ निभाने के सात वचन
मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने।

संवाद सहयोगी, जमुई। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या उसके ही ससुराल वालों ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे बच्चा नहीं हो रहा था। शादी को दस साल हो चुके थे। दस साल पहले नगर थाना क्षेत्र के हरनाहा में ब्याही बरहट बंदरा की अतरज देवी की ससुराल वालों ने शनिवार की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अतरज के कोख से बच्चा पैदा नहीं होना बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ फरार हैं।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका की मां मकमरिया देवी ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में मकमरिया ने बताया है कि उसकी पुत्री अतरज देवी की शादी दस साल पहले हरनाहा निवासी रामदास मांझी के पुत्र ललन मांझी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद अतरज बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी।

इसी से आक्रोशित होकर शनिवार की देर रात पति ललन मांझी तथा उसका भाई रूपा मांझी, रंजीत मांझी एवं ससुर रामदास मांझी, सास यशोदा देवी तथा एक अन्य महिला पुनिया देवी ने एक साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर हमलोग वहां गए तो देखा कि अतरज का शव घर में खून से लथपथ पड़ा है और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। मकमरिया ने थानाध्यक्ष से हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

'मृतका की मां के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल सभी घर छोड़ फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'- चंदन कुमार, थानाध्यक्ष, जमुई।

chat bot
आपका साथी