नगर निगम में छिड़ा कंबल पर दंगल, गुणवत्‍ता पर भी उठे सवाल Bhagalpur News

भागलपुर नगर निगम में ठंड में गरीबों को बांटने के लिए दिए जाने वाले कंबल की गुणवत्ता पर प्रश्न लगाते हुए कुछ पार्षदों ने विरोध जताया। ये सभी नगर आयुक्त से मिले।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 02:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 02:33 PM (IST)
नगर निगम में छिड़ा कंबल पर दंगल, गुणवत्‍ता पर भी उठे सवाल Bhagalpur News
नगर निगम में छिड़ा कंबल पर दंगल, गुणवत्‍ता पर भी उठे सवाल Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। नगर निगम में कंबल को लेकर दंगल छिड़ गया है। गुणवत्ता के सवाल पर पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इन कंबलों को वापस ले लें। गरीबों को घटिया कंबल देकर उनका मजाक न उड़ाएं। मामले को लेकर नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्य हंसल सिंह के साथ पार्षद गोबिंद बनर्जी, पंकज दास, सरयुग साह, उमर चांद कंबल का सैंपल लेकर नगर निगम पहुंचे थे।

इन्होंने नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी से शिकायत की। कहा, नगर निगम ने अब तक ऐसे कंबलों की आपूर्ति नहीं की थी। गुणवत्ता खराब होने के कारण असहाय लोग भी इसे लेना नहीं चाहते हैं। पार्षदों ने वार्डों से कंबल वापस लेने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने सहमति जाता दी। कहा, अधिकतर पार्षदों ने कंबल वितरण कर दिया है। अगर सभी वार्डों में वितरण नहीं हुआ है तो वापस लिया जा सकता था। नगर आयुक्त ने कहा, जैम पोर्टल से जनवरी के अंतिम सप्ताह में खरीदारी होगी। प्रत्येक वार्ड को 200 कंबल दिए जाएंगे।

उठाए जा रहे सवाल, जांच की मांग

पार्षद संजय सिन्हा ने कहा, खरीदारी प्रक्रिया के जांच की मांग की जाएगी। शहर के किस एजेंसी से खरीदारी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार ने कंबल की आपूर्ति की है। पार्षद सरयुग साह ने बताया जिस कंबल की आपूर्ति की गई है कम कीमत की है।

chat bot
आपका साथी