दूल्हे को गाड़ी देने के पूर्व देखें ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं तो बुरे फसेंगे

हाईवे सहित सड़कों की चौड़ाई वही है जबकि वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जो सड़क दस चक्का वाहनों के लिए बनी थी उस पर 18 चक्का वाहन चल रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 04:51 PM (IST)
दूल्हे को गाड़ी देने के पूर्व देखें ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं तो बुरे फसेंगे
दूल्हे को गाड़ी देने के पूर्व देखें ड्राइविंग लाइसेंस, नहीं तो बुरे फसेंगे

भागलपुर [जेएनएन]। अगर लड़की पक्ष के लोग लड़के को वाहन देना चाह रहे हैं तो पहले ड्राइविंग लाइसेंस चेक कर लें। लड़के के पास ड्राइविंग लाइसेंस रहने के बाद ही वाहन खरीद कर दें। यह कहना है जिला परिवहन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह का। उन्होंने कहा है कि सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन एक व्यक्ति की मौत हो जा रही है। मरने वाले अधिकांश लोग 20 वर्ष के आसपास के रहते हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण लोगों की जान जा रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हाईवे सहित सड़कों की चौड़ाई वही है, जबकि वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जो सड़क दस चक्का वाहनों के लिए बनी थी, उस पर 18 चक्का वाहन चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में वाहन चलाने के दौरान खुद की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बच्चों को बताया जाएगा कि वो कैसे अपने अभिभावकों को जागरूक करेंगे। सड़कों को यातायात को लेकर वाहन चालकों को जानकारी दी जाएगी। जागरूकता अभियान के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी लोग नहीं सुधरे तो ड्राइविंग लाइसेंस को रद करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी