उपेंद्र कुशवाहा ने नेपाल-पटना इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का किया समर्थन, मीडिया को ले कही ये बात

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके राजग छाेड़ने की अफवाह को मीडिया हवा दे रही है। उन्‍होंने नेपाल के विराटनगर से पटना तक इंटरसिटी एक्‍सप्रेस की मांग का समर्थन किया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 10 Apr 2018 02:06 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा ने नेपाल-पटना इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का किया समर्थन, मीडिया को ले कही ये बात
उपेंद्र कुशवाहा ने नेपाल-पटना इंटरसिटी एक्‍सप्रेस का किया समर्थन, मीडिया को ले कही ये बात

भागलपुर [जागरण टीम]। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किशनगंज में कहा कि वे राजग में हैं और रहेंगे। इस संबंध में मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उन्‍हें लेककर भ्रम फैला रही है। इसके बाद अररिया में उन्‍होंने नेपाल के विराट नगर से बिहार की राजधानी पटना तक  इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की जनता की मांग का भी समर्थन किया।

राजद से बाहर जाने की बात को कहा अफवाह

किशनगंज में रालोसपा अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे राजग में हैं और रहेंगे। कहा कि उनके महागठबंधन में जाने की भ्रामक खबरों को मीडिया हवा दे रही है।

कुशवाहा ने कहा कि न्यायपालिका में हर वर्ग को जगह मिलनी चाहिए। खासकर सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट में सभी वर्गों की प्रतिनिधित्व जरूरी है। इसके लिए रालोसपा 'हल्ला बोल दरवाजा खोल' अभियान चलाएगी।

अररिया में लोगों ने की विराटनगर-पटना इंटरसिटी एक्‍सप्रेस की मांग

इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को अररिया के फारबिसगंज में थे। वे वहां रालोसपा जिलाध्यक्ष रमेश मेहता के पिता के निधन पर आयोजित शोकसभा में  शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बाढ़ से निजात दिलाने के लिए नेपाल सरकार से बातचीत करने की केंद्र सरकार से मांग रखी।

स्‍थानीय लोगों ने नेपाल देश के प्रांत एक की राजधानी विराटनगर से  राजधानी पटना तक  इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मांग भी की। इसके अलावा कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को जोगबनी से चलाने और फारबिसगंज-सहरसा बड़ी रेल लाइन कार्य यथाशीघ्र पूरा करने की मांग भी की। कुशवाहा ने मांगों को जायज ठहराते हुए विचार का आश्‍वासन दिया। 

chat bot
आपका साथी