TNB college: कॉलेज के दो सहकर्मी भिड़े, गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज

टीएनबी कॉलेज के छात्र सेवा केंद्र पर छात्राओं को भेजने के बाद हुआ दोनों के बीच विवाद की शुरुआत। एक कर्मी ने विश्वविद्यालय चौकी में केस दर्ज करने के लिए दिया आवेदन। साथ ही वरीय अधिकारियों को भी सूचना दी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:37 PM (IST)
TNB  college: कॉलेज के दो सहकर्मी भिड़े, गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज
भागलपुर स्थित टीएनबी कॉलेज का प्रशासनिक भवन

भागलपुर, जेएनएन। टीएनबी कॉलेज में दो सहकर्मी सोमवार को आपस में भिड़ गए। मारपीट की स्थिति बन गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मामले को लेकर प्राचार्य ने अनभिज्ञता जाहिर की है।

सहायक प्रभु नारायण मंडल ने कर्मी सुशील मंडल पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी, कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह और विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज श्रीकांत चौहान से लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि टीएनबी के नए छात्र सेवा केंद्र में अभी कामकाज नहीं हो रहा है। इसके बावजूद सुशील के द्वारा काफी संख्या में छात्राओं को भेज दिया जाता है। इस बाबत पूछने पर सुशील ने गोली मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि जमुई में तबादला कर देंगे। वहां कई नक्सलियों से उसके संपर्क हैं।

प्रभु बोला- न्याय नहीं मिला तो छोड़ दूंगा नौकरी

प्रभु ने कहा कि एक वर्ष से यह सब चल रहा है। वह लगातार इस तरह की हरकत करता है। इस बार न्याय नहीं मिला तो वह नौकरी छोड़ देंगे या आत्महत्या कर लेंगे। इन आरोपों को लेकर सुशील मंडल ने कहा कि सारे आरोप गलत हैं। प्रभु ने ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत प्राचार्य से करने पर प्रभु मुझपर ही आरोप लगाने लगे।

दो गुटों में बंटे नजर आ रहे कर्मचारी

कॉलेज के कर्मचारी इस मामले को लेकर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। हालांकि सभी कर्मचारियों ने इस घटना की निंदा की। वहीं, विवि के प्रशासनिक भवन और पीजी विभागों में भी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। सभी की नजर अब विवि के वरीय अधिकारियों के उपर टीकी है। हालांकि वरीय अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं बोला है। पीडि़त ने कुलसचिव सहित विवि के कई वरीय अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया है।

chat bot
आपका साथी