क्‍या इस बार गंगा में विसर्जित नहीं होंगी प्रतिमाएं, जानिए... DM ने क्या कहा Bhagalpur News

डीएम ने कहा कि सभी मेढ़पतियों से कहा गया है कि वे लोग इसका ध्यान रखेंगे कि अब गंगा में किसी तरह का केमिकल प्रवाहित नहीं किया जाए।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 11:28 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 11:28 AM (IST)
क्‍या इस बार गंगा में विसर्जित नहीं होंगी प्रतिमाएं, जानिए... DM ने क्या कहा Bhagalpur News
क्‍या इस बार गंगा में विसर्जित नहीं होंगी प्रतिमाएं, जानिए... DM ने क्या कहा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। केंद्र सरकार के निर्देश पर भागलपुर जिला प्रशासन गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाने की तैयारी कर रहा है। दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन तालाब और पोखर की तलाश कर रहा है। ऐसे पोखर या तालाब की पहचान कराई जाएगी जहां प्रतिमाओं का विसर्जन संभव है। अगर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तिथि तक तालाब या पोखर की पहचान नहीं हो पाई तो इसे काली की प्रतिमा विसर्जन में सख्ती से लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए हर संभव उपाय करेगा।

जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि गंगा में केमिकल और प्लास्टिक को प्रवाहित नहीं होने दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी टाउन हॉल में मेढ़पतियों की बैठक में भी दी गई है। डीएम ने कहा कि सभी मेढ़पतियों से कहा गया है कि वे लोग इसका ध्यान रखेंगे कि अब गंगा में किसी तरह का केमिकल प्रवाहित नहीं किया जाए। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तीन-चार स्थानों पर तालाब और पोखर की तलाश कराई जाएगी। भैरवा तालाब सहित कुछ तालाबों के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों दिशाओं में अगर एक-एक तालाब या पोखर मिल जाए तो उसे प्रतिमा विसर्जन के लायक सजाया जा सकता है।

इसके पूर्व दुर्गा पूजा महासमिति की अध्यक्ष अनिता सिंह ने कहा कि गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए उनके द्वारा तीन वर्ष पूर्व जिला प्रशासन को यह सुझाव दिया गया था कि शहर में कुछ स्थानों पर तालाब बनाकर वहां मोटर से पानी डाल दिया जाए। वहां सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए। इससे गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन से रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी