लाखों के जेवरात के साथ पकड़ी गई यूपी की छह महिलाएं

पुलिस ने रविवार को ग्रामीणों की मदद से यूपी की छह बंजारन महिलाओं को पकड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM (IST)
लाखों के जेवरात के साथ पकड़ी गई यूपी की छह महिलाएं
लाखों के जेवरात के साथ पकड़ी गई यूपी की छह महिलाएं

भागलपुर (जेएनएन)। अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव से पुलिस ने रविवार को ग्रामीणों की मदद से यूपी की छह बंजारन महिलाओं को पकड़ा। इनके पास से छिनतई के लगभग सात लाख के रुपये जेवरात और नकदी बरामद हुए हैं। ये महिलाएं सुल्तानगंज गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं से सोने के जेवरात और नकदी की चोरी और छिनतई करती थीं। गिरफ्तार महिलाओं में यूपी के (गोरखपुर) की मुगानी देवी, जिलेबी देवी, शोभावती देवी, रीता देवी, (महराजगंज) की राधिका देवी, संत कबीर नगर यूपी की शीला देवी शामिल हैं। इन महिलाओं को देखने के लिए श्रीरामपुर से अकबरनगर थाने तक तीन घटे तक लोगों की भीड़ लगी रही।

सुल्तानगंज के जाह्नवी गंगा विकास मंच के अजित कुमार के नेतृत्व में पाच सदस्यों की टीम ने सबसे पहले बंजारन की दो छोटी लड़कियों को पकड़ा। इसके बाद दोनों को साथ लेकर जेवरात खोजने के लिए श्रीरामपुर गाव पहुंचे। सूचना पर वहां भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर स्टेशन के सामने डेरा डाले छह बंजारन महिलाओं के सामानों की जांच-पड़ताल की। इसी दौरान प्लास्टिक सीट के नीचे से 15 सोने की चेन, तीन लॉकेट, एक मंगलसूत्र, दो पायल, आठ मोबाइल और नकदी 68 हजार रुपये मिले। बरामद सामानों की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये बताई जाती है। ग्रामीणों ने सभी छह महिलाओं को पकड़ कर अकबरनगर थाना प्रभारी विकास सिंह के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी महिलाओं की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी