ईद को ले गुलजार हुआ बाजार, हो रही खरीदारी

सुपौल। जिला मुख्यालय की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बाजार आकर्षक तरीके से सजा हुआ है। खरीदारी करने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 03:26 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 03:26 PM (IST)
ईद को ले गुलजार हुआ बाजार, हो रही खरीदारी
ईद को ले गुलजार हुआ बाजार, हो रही खरीदारी

सुपौल। जिला मुख्यालय की खूबसूरती देखते ही बन रही है। बाजार आकर्षक तरीके से सजा हुआ है। खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ से बाजार भरा पड़ा है। हर कोई अपनी पंसद का सामान खरीद रहा है। ईद की खुशी अब महज चंद दिनों की दूरी पर आ गई है। कपड़े, इत्र, सेवईयां, मेवे आदि की दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। महिलाएं भी खरीदारी में पीछे नहीं है। स्टेशन चौक, महावीर चौक, थाना रोड, हुसैन चौक,लोहियानगर चौक, स्टेशन रोड स्थित दुकानों में सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मौलाना बताते हैं कि एक माह का रोजा रखने के बाद ईद आती है। इसकी खुशी उनको सबसे ज्यादा होती है, जो अकीदत के साथ रोजा रखते हैं और फिर चांद देख कर ईद की खुशी मनाते हैं। ईद उल-फितर की अहमियत हजरत ने फरमाया है कि जब ईद की रात आती है तो फरिश्ते खुशी मनाते हैं।

---

इत्र की खुशबू से गुलजार बाजार

दिल्ली की चांदनी चौक जैसा नजारा स्टेशन चौक का दिख रहा है। हर पर्व पर यह चौक सर्वधर्म समभाव का केंद्र बन जाता है। दीपावली, छठ, होली, ईद हो या फिर दुर्गापूजा यहां की भीड़ को देखकर लोगों का उत्साह दोगुना हो जाता है। ईद की खरीदारी से पूरा बाजार गुलजार हो रहा है। वहीं स्टेशन चौक में इत्र की खुशबू ईद की दस्तक लोगों के जेहन में डाल रही है।

--

बाजार में सेवई की है भरमार

दुकानों पर लखनवी, पटनिया लच्छे और सेवई की भरमार है। इन सामानों पर इस साल महंगाई का असर भी दिख रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार सेवई और लच्छे की कीमत में 20 फीसद का उछाल आया है। अरबी खजूर की कीमत भी बढ़ गई है। रमजान में सबसे ज्यादा खपत वाले खजूर, फल और सेवई के दामों से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। रोजा खोलने में रोजेदार जिन मुख्य चीजों का उपयोग करते हैं उनके दामों में भारी बढ़ोत्तरी से इनकी खरीदारी में ज्यादा असर पड़ रहा है। लोग कम दामों वाली खाने-पीने की चीजों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वहीं रोजेदार फलों के राजा आम को विशेष तरजीह दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि इस सीजन में आम भरपूर मात्रा में मिल रहा है और दाम भी उचित है। इसलिए रोजेदार आम को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। वहीं सेब भी बाजार में 200 रुपये किलो बिक रही है।

----

कपड़े व श्रृंगार दुकान पर लगी रहती भीड़

पर्व के मद्देनजर जहां कपड़ों की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं श्रृंगार दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक कपड़े दुकान खुले रहते हैं, ट्रेलर मास्टर ने भी अब तो हाउसफूल का बोर्ड लगा दिया है। वहीं जिले में देर रात तक श्रृंगार दुकान भी खुली रहती है।

chat bot
आपका साथी