एसडीओ ने सबौर प्रखंड के कामों का किया अवलोकन, जानिए क्‍या दिए निर्देश

भागलपुर सदर अनुमंडल के एसडीओ आशीष नारायण ने शनिवार को सबौर प्रखंड के कार्यो का निरीक्षण किया। राशि के अभाव में धान की खरीदारी नहीं होने पर उन्‍होंने कहा राशि का जल्‍द इंतजाम किया जाएगा। पार्क निर्माण को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।

By Amrendra kumar TiwariEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:48 PM (IST)
एसडीओ ने सबौर प्रखंड के कामों का किया अवलोकन, जानिए क्‍या दिए निर्देश
एसडीओ ने कहा गरीबों की मदद को आगे आए समाज के लोग

जागरण संवाददाता, भागलपुर । सदर एसडीओ आशीष नारायण ने शनिवार को सबौर प्रखंड में किए जा रहे कई सरकारी कार्यों का धरातल पर अवलोकन किया ।उन्होंने सबसे पहले धान अधिप्राप्ति की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि राशि के अभाव में किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने त्वरित राशी से ब्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उसके बाद वे प्रखंड के हॉल में गए जहां राशन कार्ड का स्वीकृत और अस्वीकृत के लिए जांच किया जा रहा था ।उन्होंने मौके पर ही कहा की आवेदनों की संख्या ज्यादा करने की जरूरत नहीं है।जांच होते जाए और रोज अनुमंडल भेज दिया जाए ताकि वहां भी जल्द काम किया जा सके। हॉल में गंदगी और बेकार पड़े सामानों को देखकर बीडीओ को साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने मनरेगा द्वारा बनाया जा रहा पार्क का भी अवलोकन किया और मौके पर ही आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

एसडीओ ने किया कंबल वितरण

इस दौरान वे गरीब और निशहाय के बीच कंबल का भी वितरण किया। कंबल तकरीबन दो दर्जन महिलाओं के बीच किया गया। यहां यह जानकारी करा दें कि अब तक अनुमंडल द्वारा सबौर को सरकारी स्तर पर 130 कंबल उपलब्ध कराया गया है ।जिसे बीडीओ ने स्वयं वितरित किया है। जाड़े में कंबल वितरण से लोगों के बीच सुकून महसूस हो रहा है जरूरतमंद कंबल पाकर खुश रहे हैं साथ ही इस कड़ाके की ठंड में राहत मिल रही है ।

मौके पर बीडीओ प्रतिक राज ,सिओ विक्रम भास्कर झा, एमओ अंजनी कुमार उपस्थित थे। एसडीओ ने कहा इस शीतलहर में सबसे पुण्य का काम कंबल देना है। सरकारी संसाधन सीमित है। सक्षम लोगों को आगे आकर इस पुण्य कार्य में शामिल होना चाहिए। अभी के सीजन में गरीबों का कंबल दवा है। उन्हें दवा देकर उनसे दुआ लेना मानवता धर्म है। एसडीओ ने कंबल वितरण के वक्त गरीबों को ठंड से निजात के लिए नियमानुसार हर संभव मदद करने की बात कही ।अपने अधीनस्थ अधिकारियों को भी खयाल रखने का निर्देश दिया। 

chat bot
आपका साथी