राणी सती दादी जी महोत्सव आज से, कलश यात्रा से होगी शुरुआत

महिलाएं कलश लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेंगी। शोभा यात्रा में दादी जी का विग्रह, गणेश प्रतिमा, बैंड-बाजे के साथ सैकड़ों भक्त होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 11:16 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 11:16 AM (IST)
राणी सती दादी जी महोत्सव आज से, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
राणी सती दादी जी महोत्सव आज से, कलश यात्रा से होगी शुरुआत

भागलपुर। राणी सती दादी जी मंदिर में दो दिवसीय राणी दादी जी का 10वां महा वसंत महोत्सव सह सिंघाड़ा उत्सव शनिवार से शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार की सुबह 7.30 बजे महिलाएं कलश लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेंगी। शोभा यात्रा में दादी जी का विग्रह, गणेश प्रतिमा, बैंड-बाजे के साथ सैकड़ों भक्त होंगे। शोभा यात्रा की जगह-जगह आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, महासचिव अनिल खेतान ने बताया कि पहले दिन दोपहर में मंगल पाठ कोलकाता के भजन सम्राट सौरभ-मधुकर की जोड़ी भजन प्रस्तुत करेंगे। माता का भव्य दरबार सजाया गया है। मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने कहा कि रविवार को दादी जी सेवा समिति द्वारा सवा लाख लाल अड़हुल फूलों से दादी जी का महाभिषेक किया जाएगा। दोपहर बाद फूलों की होली, हाउजी और डांडिया महिलाएं खेलेंगी। शाम में वाराणसी से आए पांच ब्राह्माण दादी जी की महाआरती करेंगे।

संयोजक ओमप्रकाश कनोडिया, पवन खेतड़ीवाल, अरुण झुनझुनवाला, अमर अग्रवाल, अशोक झुनझुनवाला, अरुण खेतड़ीवाल, दीपक नवलगढि़या, विजय अग्रवाल सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी