Raid से दहल उठी Red Light Area, किशनगंज में कैद थीं कई राज्यों की लड़कियां, जिस्मफरोशी के धंधे से हुईं आजाद

किशनगंज रेड लाइट एरिया में लगातार छापेमारी जारी है। 48 घंटे से यह पुलिसिया कार्रवाई चल रही है। रेडलाइट एरिया में छापेमारी बाद गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि जिले से जिस्मफरोशी के धंधे से मुक्त किय जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 06:40 AM (IST)
Raid से दहल उठी Red Light Area, किशनगंज में कैद थीं कई राज्यों की लड़कियां, जिस्मफरोशी के धंधे से हुईं आजाद
पुलिस ने किशनगंज रेड लाइट एरिया से युवती को छुड़ाया।

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज)। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया में छापेमारी बाद गिरफ्तार छह लोगों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार 13 लोगों के विरुद्ध महिला थाने में केस दर्ज किया गया। देहव्यापार का धंधा कराने वाले कई मुख्य सरगना महिला और पुरुष फरार हो गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है।

सोमवार को सर्किल इंस्पेक्टर अमर प्रसाद और थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के नेतृत्व में महिला थाने की टीम के द्वारा आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी किया गया लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार पाए गए।

घटना के उपरांत देह व्यापार में संलिप्त एक महिला सुनीता ठाकुर पति स्व. राजू एवं चकलाघरों से गिरफ्तार जुरैल निवासी अनवर खान, वैसा निवासी सौरव यादव और उत्तम कुमार, सितागाछ निवासी आदिल आलम, चुराकुट्टी निवासी फैयाज आलम सभी थाना बहादुरगंज निवासी से पूछताछ बाद मेडिकल जांच कराकर जेल भेजा गया। पूछताछ के बाद तीन युवतियों के पीडि़ता होने की बात सामने आई है। इसके बाद इनकी काउंसिलिंग महिला हेल्पलाइन एवं महिला थाना से करवाई गई। उन्हें सकुशल इनके परिजनों के पास पहुंचाए जाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है।

युवतियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के द्वारा जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। वहीं एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि जिन घरों में देह व्यापार से कराया जाता है उन घरों को सील करने का प्रस्ताव एसडीएम को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इन चकलाघरों को सील किया जाएगा। बताया कि कई राज्यों की लड़कियां यहां इस धंधे में शामिल थीं।

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि दो जगहों पर छापेमारी हुई है। खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया से 10 महिला एवं पांच पुरुषों व बहादुरगंज थाना स्थित प्रेमनगर चार महिला एवं पांच पुरुषों को गिरफ्तार किय गया है। दोनों जगहों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। छह पीड़ित महिलाओं की पहचान कर ली गयी है। घरों को सील किया जाएगा। कहा कि किशनगंज को देह व्यापार के धंधे से मुक्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी