ठहर गया जनजीवन, ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, गिरता जा रहा न्यूनतम तापमान Bhagalpur News

भागलपुर में कोहरे से कुहासे के कारण न्‍यूनतम तापतान घटता जा रहा है। सूर्य के भी दर्शन नहीं हो रहे। पछुआ हवा के कारण कंनकंनी बढ़ गई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Jan 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jan 2020 08:00 AM (IST)
ठहर गया जनजीवन, ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, गिरता जा रहा न्यूनतम तापमान Bhagalpur News
ठहर गया जनजीवन, ठंड ने लोगों का जीना किया मुहाल, गिरता जा रहा न्यूनतम तापमान Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। जिले में सोमवार सुबह कोहरे और कुहासे के कारण लोगों का जीवन ठहर गया है। सूर्य भी ढके हुए हैं। सड़क नहीं दिख रहीं हैं। सुबह-सुबह घर से वाहन लेकर निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। वाहन में लाइट जलने के बावजूद भी मार्ग नहीं दिख रहा था। ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है। हालांकि जिला प्रशासन ने पंचम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

इससे पहले रविवार को भी सर्द हवा बहती रही। सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान चल रही पछुआ हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। सड़क पर वाहनों का आवागमन कम रहा।

हालांकि सुबह कोहरा छंटने के बाद धूप खिली, लेकिन 13.4 किलोमीटर की गति से चली सर्द पछुआ हवा में धूप भी बेबस रही। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त के साथ 20 डिग्री पर रहा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान भागलपुर सहित आसपास के हिस्सों में पछुआ हवा चलेगी। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दो दिनों के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

पांचवीं तक की कक्षाएं 15 तक स्थगित

ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों की पांच तक की कक्षाएं 15 जनवरी तक बंद रहेंगी। वहीं, छह से लेकर दसवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। डीएम प्रणव कुमार ने कहा है कि मौसम में परिवर्तन और ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना को देखते हुए प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बंद रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक व सर्वशिक्षा अभियान को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी