Punishment for LOVE: कपल को भारी पड़ गया प्‍यार; गांव वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा, जिंदा जलाने की भी कोशिश

Punishment for LOVE बिहार के जमुई में एक प्रेमी जोड़े को प्‍यार करना उस समय काफी भारी पड़ा जब उनपर लोगों की नजर पड़ गई। महिला के ससुराल वालों और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध कर पीटा। फिर जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 10:54 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 01:35 PM (IST)
Punishment for LOVE: कपल को भारी पड़ गया प्‍यार; गांव वालों ने पेड़ से बांधकर पीटा, जिंदा जलाने की भी कोशिश
जमुई में पेड़ में बंधी महिला और उसके प्रेमी को खोलते थानाध्‍यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित।

संवाद सहयोगी, जमुई। Punish for LOVE: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमापहाड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह चार बच्चे की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। भागने के बाद प्रेमी-प्रेमिका प्‍यार में डूबे हुए थे कि इसी दौरान लोगों की नजर उसपर पड़ की। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर खूब पीट दिया। इसके बाद घर का पता पूछकर इसकी सूचना स्‍वजनों को दी।

कुछ देर बाद ही महिला के स्वजन वहां पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से उसे प्रेमी संग पकड़ा। ग्रामीणों व महिला ने स्वजनों ने दोनों को पेड़ में बांधकर जमकर पीटाई कर दी। पेड़ से बांधकर दोनों को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। लोगों इतने आक्रोशित थे कि बोल रहे थे कि आज दोनों को  मार ही देंगे।

इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित काफी संख्‍या में पुलिस बल को लेकर वहां पहुंच गए। पुलिस की तत्‍परता से घटना रुकी। खुद थानाध्‍यक्ष ने दोनों को पेड़ से खोला। पेड़ से बंधी महिला और उसके प्रेमी को छुड़ाया।

इस दौरान पुलिस के आने पर महिला के स्वजन और अन्य लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस प्रेमी जोड़े को थाना ले आई। प्रेमी जोड़े की पहचान कर ली गई है। दोनों हरमापहाड़ी निवासी बताये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि प्रेमी जोड़े का इलाज कराया जा रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्‍यक्ष मृत्‍युंजय कुमार प‍ंडित ने कहा कि यह एक आमनवीय घटना है। किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी ग्रामीणों को पहले पुलिस को देनी चाहिए थी। ग्रामीणों को पिटाई नहीं करनी चाहिए। इसके लिए पुलिस है। इसलिए पुलिस को सूचना दें। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले को सुलझा लिया जाएगा। लोगों काफी आक्रोश में थे। अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। थानाध्‍यक्ष ने महिला और उसके प्रेमी के स्‍वजनों को थाना बुलाया है। उन्‍होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। थानाध्‍यक्ष ने इस घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दे दी है।

chat bot
आपका साथी