CISF ने ग्रामीणों पर चलायी गोली, एक घायल, हालात तनावपूर्ण

कहलगांव एनटीपीसी में एक मजूदर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 02:42 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 08:49 PM (IST)
CISF ने ग्रामीणों पर चलायी गोली, एक घायल, हालात तनावपूर्ण
CISF ने ग्रामीणों पर चलायी गोली, एक घायल, हालात तनावपूर्ण
भागलपुर [जेएनएन]। बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी में एक मजदूर की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीआइएसएफ को गोली चलानी पड़ी। गोली लगने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। फिलहाल, हालात तनावपूर्ण बना हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी में संविदा पर कार्यरत एक कर्मी की सांप काटने से मौत हो गई थी। मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मुआवजा के लिए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान ही गेट नंबर 1 के पास लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

हालात बिगड़ते देख एनटीपीसी की सुरक्षा में कार्यरत सीआइएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जवानों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की गई। फायरिंग में एक ग्रामीण घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी