पल्लव विज्ञान और आसिफ वाणिज्य संकाय का स्कूल टॉपर

भागलपुर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नवयुग विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 May 2018 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 26 May 2018 08:02 PM (IST)
पल्लव विज्ञान और आसिफ वाणिज्य संकाय का स्कूल टॉपर
पल्लव विज्ञान और आसिफ वाणिज्य संकाय का स्कूल टॉपर

भागलपुर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नवयुग विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में पल्लव राज 75.0 फीसद अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बने। वाणिज्य संकाय में सबसे अधिक 74.2 फीसद अंक मु. आसिफ आलम ने हासिल किया। इस विद्यालय से दोनों संकायों को मिलाकर कुल 63 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 42 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इनमें से 10 विद्यार्थियों ने 66 फीसद अंक हासिल किए। प्राचार्य चंद्रचूड़ झा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। 15 विद्यार्थियों को एक विषय में कंपार्ट लगा है। जिसकी परीक्षा जुलाई में होने की उम्मीद है। छह छात्र असफल रहे।

chat bot
आपका साथी