मुरहो पहुंच मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल को दी श्रद्धांजंलि

बीपी मंडल जन्म शताब्दी राजकीय समारोह के रूप में शनिवार को मुरहो में मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 11:31 PM (IST)
मुरहो पहुंच मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल को दी श्रद्धांजंलि
मुरहो पहुंच मुख्यमंत्री ने बीपी मंडल को दी श्रद्धांजंलि

मधेपुरा : बीपी मंडल जन्म शताब्दी राजकीय समारोह के रूप में शनिवार को मुरहो में मनाई गई। मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपी मंडल के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम ने मंच पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया।

प्रार्थना सभा के बाद मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक 'न्यायदूत' का भी विमोचन किया। इससे पहले नीतीश कुमार ठीक 11:40 में मुरहो गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री या किसी अन्य नेता का संबोधन नहीं हुआ। कार्यक्रम के बाद सीएम ने बीपी मंडल के पुत्र पूर्व विधायक मनींद्र यादव के आवास पर जाकर परिजन से भी भेंट की। सीएम आधे घंटे तक यहां रुके। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, एसटी-एससी कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधायक नरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बीपी मंडल के पुत्र पूर्व विधायक मनींद्र कुमार मंडल, ओम बाबू व जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था थी। डीआइजी व एसपी खुद सुरक्षा-व्यवस्था की मानीट¨रग कर रहे थे। गांव के बाहर ही चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

chat bot
आपका साथी