MP ने जताया आक्रोश : जाम की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो खुद तय करेंगे नोइंट्री

सांसद बुलो मंडल ने जिला प्रशासन पर रोष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि बहुत हो गया, अब हर हाल में लोगों को जाम से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि जाम के कारण व्यापार चौपट हो रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 04:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 10:22 PM (IST)
MP ने जताया आक्रोश : जाम की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो खुद तय करेंगे नोइंट्री
MP ने जताया आक्रोश : जाम की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो खुद तय करेंगे नोइंट्री

भागलपुर [जेएनएन]। विक्रमशिला सेतु पर जाल लगने से हर कोई परेशान है। इलाज के अभाव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। नवगछिया के लोगों को भागलपुर आने के लिए घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। अगर तीन दिनों में जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। यह कहना है सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का।

सांसद ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि जाम की समस्या से पूरा सूबा परेशान है। समय पर पहुंचेंगे या नहीं, काम होगा या नहीं को लेकर लोग परेशान रहते हैं। लोग दो घंटे के बदले छह से आठ घंटे में कटिहार पहुंच रहे हैं। विक्रमशिला सेतु पर जाम के कारण दालकोला तक जाम लग रहा है। लेकिन न तो सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही प्रशासन। जाम के मामले में सिर्फ बैठक कर काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। प्रशासन और सरकार को जाम को लेकर जगना होगा।

तीन दिनों के अंदर जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। गाडिय़ों की नोइंट्री हम तय करेंगे। बहुत हो गया, अब हर हाल में लोगों को जाम से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि जाम के कारण व्यापार चौपट हो रहा है। सब्जी, दूध, केला बेचने वाले शहर नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है। सरकार एक ओर लोगों को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है तो दूसरी ओर जो रोजगार कर रहे हैं, उन्हें सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार असंवेदनशील है। सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं रह गया है।

तेजस्वी ने किया युवा राजद जिलाध्यक्ष को सम्मानित
जिला युवा राजद अध्यक्ष मो. मेराज अख्तर उर्फ चांद को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और प्रदेश अध्यक्ष कारी साहेब ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको संगठनात्मक और संघर्षात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। चांद को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। इससे राजद परिवार में खुशी है। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल ने कहा है कि चांद जुझारू नेता हैं। उनके नेतृत्व में कई कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किए गए हैं। वे जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर हमेशा संघर्षरत रहते हैं।
इधर, मो. मेराज अख्तर ने कहा कि पार्टी हित में सदैव कार्य करते रहेंगे। राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है। गरीबों की आवाज है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भविष्य के सीएम हैं। बिहार के युवा तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए संकल्पित हैं।

chat bot
आपका साथी