इकतरफा प्‍यार में पागल हुआ प्रेमी, शादी से इनकार करने पर लड़की की घर में घुसकर हत्या

बिहार के खगडि़या में एक युवक ने इकतरफा प्‍यार में खौफनाक कदम उठाया। उसने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। दिल हिला देने वाली इस घटना की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 10:23 AM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 06:32 PM (IST)
इकतरफा प्‍यार में पागल हुआ प्रेमी, शादी से इनकार करने पर लड़की की घर में घुसकर हत्या
इकतरफा प्‍यार में पागल हुआ प्रेमी, शादी से इनकार करने पर लड़की की घर में घुसकर हत्या

खगडिय़ा [जेएनएन]। इकतरफा प्‍यार में पागल युवक ने खौफनाक कदम उठाया। लड़की के इनकार से उसे इतना गुस्‍सा आया कि घर में घुसकर ताबड़तोड़ गाेलियों से छलनी कर दिया। जबतक लोग कुछ समझते, देर हो चुकी थी। दिल हिला देने वाली यह वारदात बिहार के खगडिय़ा जिले की है।

घर में घुसकर लड़की की हत्‍या

खगडि़या के चौथम थाना क्षेत्र के तेलौंछ पंचायत स्थित पहाड़चक गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े पड़ोस में रहने वाली एक नागालिग लड़की शोभा कुमारी (15) की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घर में गोली चलने की आवाज सुनकर लड़की के परिजन दौड़े तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पड़ा पाया। जबतक वे उसे अस्पताल ले जाते, उसकी  मौत हो चुकी थी। मृतक लड़की पहाड़चक गांव के रविंद्र साह की पुत्री थी।

शादी का दबाव डाल रहा था युवक

अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार शर्मा के पुत्र कृष्ण कुमार (25) पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कृष्‍ण कुमार कुछ दिनों से लड़की पर शादी कराने का दबाव डाल रहा था। लड़की के ऐसा करने से इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। घटना की बाबत चौथम के थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने कहा कि आरोपित युवक के परिजनों से पूछताछ की  जा रही है।

chat bot
आपका साथी