Coronavirus Munger Update : प्रवासियों ने आने से लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या

Coronavirus Munger News Update ही जिला में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 137 तक पहुंच गई है। दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं और विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 09:59 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 02:56 PM (IST)
Coronavirus Munger Update : प्रवासियों ने आने से लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या
Coronavirus Munger Update : प्रवासियों ने आने से लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या

मुंगेर, जेएनएन। Coronavirus Munger News Update : मुंगेर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी मुंगेर में कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डीएम राजेश मीणा ने चार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की थी। डीएम ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी चार मरीज असरगंज प्रखंड के हैं। गुरुवार को 14 वर्ष, 43 वर्ष, 48 वर्ष और 51 वर्ष के पुरुष मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही जिला में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 137 तक पहुंच गई है। इधर, सिविल सर्जन के पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज प्रवासी हैं। हाल ही में सभी दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं और विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि जिला में कोरोना को मात देने के लिए सभी क्वारंटाइन सेंटर पर मेडिकल टीम द्वारा प्रवासियों की नियमित जांच की जा रही है। मुंगेर जिले में 90 लोगों ने दी कोरोना को मात दी है। प्रवासियों के जिले में आने से कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। 

70 लोगों को भेजा गया क्वारंटाइन कैंप

बाहर से आए प्रवासी को प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जगन्नाथ उच्च विद्यालय स्थित कैंप में क्वारंटाइन के लिए 70 लोगों को भेजा गया। बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया सभी प्रवासियों का स्वास्थ्य जांच कर कैंप भेजा गया है जहां 14 दिनों तक रहने के बाद उन्हें सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा। 

धरहरा में मिला एक कोरोना मरीज

कस्तूरबा विद्यालय क्वारंटाइन कैंप में रहे एक दो वर्षीय बच्चे में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में खलबली मच गई। कोरोना से संक्रमित दो वर्षीय बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। वहीं संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी