CM Nitish Election Rally: कहा- हमारी सरकार में न्याय के साथ हुआ विकास

CM Election Rally सीएम नीतीश कुमार आज खगडिया में चुनाव को संबोधित किया। वे अलौली विधानसभा की जदयू प्रत्‍याशी साधना देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उनको सुनने के लिए लोगों की भीड सुबह दस बजे से ही जुटने लगी थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:51 PM (IST)
CM Nitish Election Rally: कहा- हमारी सरकार में न्याय के साथ हुआ विकास
खगडिया मे चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ।

खगडिय़ा, जेएनएन। अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर उच्च विद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने न्याय के साथ विकास किया। समाज के हर तबके का विकास हुआ। आज के बिहार और 15 साल पहले के बिहार में काफी अंतर है। वे यहां जदयू प्रत्याशी साधना देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्हेंं सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी।

उन्होंने कहा कि जो लोग समाज से कटे हुए थे ऐसे लोगों को मुख्य धाराओं में जोडऩे का काम किया। उन्होंने महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि आज बिहार पहला राज्य है जहां स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 फीसद की भागीदारी दी गई है। राज्य में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। छात्राओं को भी शिक्षा से जोडऩे के लिए साइकिल उपलब्ध कराया गया, ताकि दूर-दराज से वह आसानी से पढऩे के लिए स्कूल पहुंच सकीं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उनकी सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।

चाक-चौबंध थी सुरक्षा-व्यवस्था

सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंध व्यवस्था की गई थी। महाष्टमी का पर्व होने के बावजूद भी सभा स्थल पर लोगों की भीड़ अच्छी खासी थी। खास कर जदयू कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के चुनावी सभा को सफल बनाने में काफी सक्रियता दिखाई दे रही है। लोग जिले के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी समर्थकों के साथ झंडा बैनर लिए सभा स्थल पर पहुंचे थे।

साढे बारह बजे के करीब पहुंचे सीएम

साढे बारह बजे के करीब सीएम नीतीश कुमार अलौली सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर उच्च विद्यालय मैदान पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूरा मैदान नारेबाजी से गूंजने लगा। सबसे पहले उन्होंने लोगों का अभिवादन कियात्र इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। जहां कार्यकताओं ने माला पहनाकर उनका स्वानगत किया। सभा मंच पर जदयू प्रत्याशी साधना देवी के अलावा जदयू और भाजपा के कई वरीय नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी