गरीबों के न्याय की आवाज बने हैं अधिवक्ता डॉ. राजीव

कोर्ट में कई छोटे मुकदमे ट्रायल को लेकर लंबित पड़े हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:38 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:38 AM (IST)
गरीबों के न्याय की आवाज बने हैं अधिवक्ता डॉ. राजीव
गरीबों के न्याय की आवाज बने हैं अधिवक्ता डॉ. राजीव

भागलपुर। कोर्ट में कई छोटे मुकदमे ट्रायल को लेकर लंबित पड़े हुए हैं। जो कोर्ट में आने से पूर्व सामाजिक स्तर पर भी सुलझ सकते थे। कोर्ट के चक्कर में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जमीन तक बिक जाती है। ऐसे ही मामलों को सुलह कराने के लिए ग्राम कचहरी की शुरुआत हुई है। लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में इसका फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है।

ऐसे में भागलपुर न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह गरीबों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षशील हैं। उन्होंने 2006 से न्यायालय में वकालत की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने करीब चार हजार ममलों को सामाजिक स्तर पर ही सुलझा दिया है। उनका लक्ष्य है कि ग्राम कचहरी हर गांव में सक्रिय होकर निष्पक्ष काम करे, ताकि गरीबों को कोर्ट कचहरी का चक्कर ना लगाना पड़े। महिलाओं व शोषितों के लिए फ्री में लड़ते हैं मुकदमा

अधिवक्ता बताते हैं कि वकालत में आने के बाद लंबित मुकदमों के फेर में गरीबों को कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाते देख दिल पसीज गया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में वृद्ध हो जाने के बाद भी पुश्त दर पुश्त मुकदमे चलते हैं। लेकिन कुछ फैसला नहीं आता। उन्होंने इसके बाद ही गरीबों व शोषितों के लिए फ्री में मुकदमा लड़ना शुरू किया। वे नगर निगम के अधिवक्ता भी हैं। कुर्मा ग्राम कचहरी में हैं न्याय मित्र

बांका जिले के शंभुगंज स्थित कुर्मा पंचायत ग्राम कचहरी में राजीव न्याय मित्र हैं। सरपंच तारकेश्वर प्रसाद सिंह के साथ वे 2016 से लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर रविवार ग्राम कचहरी लगाते हैं। उन्होंने इसके माध्यम से 2016 में 218 मामले, 2017 में 234 मामले, 2018 में 335 मामले, 2019 में 229 मामले और 2020 में अब तक 188 मामलों का निपटारा सामाजिक स्तर पर किया है। ये मामले थानों व कोर्ट कचहरी में नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पही सुलझा दिए गए। 10 हजार की आबादी वाले पंचायत की ग्राम कचहरी पूरे सूबे के लिए मिसाल है।

भागलपुर न्यायालय में ही उनका अपना कार्यालय हैं। जहां वे महिला प्रताड़ना, घरेलू हिसा समेत अन्य मामलों में लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराते हैं। छात्रों की करते हैं काउंसिलिंग

राजीव टीएनबी लॉ कॉलेज में अतिथि व्याख्याता भी हैं। इसके लिए वे छात्र-छात्राओं को होने वाली परेशानी में मुफ्त काउंसिलिंग करते हैं। वे अपने जूनियर अधिवक्ताओं को ग्राम कचहरी को लेकर जागरूक करने के लिए भी प्रशिक्षित करते हैं। इसकी बारीकियों को भी उन्हें बताते हैं।

chat bot
आपका साथी