प्रधान सचिव को बाढ़ पीडि़तों ने घेरा, सुनाई समस्या

प्रभारी जिला सचिव चंचल कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित सबौर क्षेत्र का जायजा लिया। पीड़ितों ने सबौर हाई स्कूल एवं सर्वोदय राहत केंद्र में प्रधान सचिव को घेर लिया और अपनी व्यथा सुनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 01:26 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 01:26 AM (IST)
प्रधान सचिव को बाढ़ पीडि़तों ने घेरा, सुनाई समस्या
प्रधान सचिव को बाढ़ पीडि़तों ने घेरा, सुनाई समस्या

भागलपुर । प्रभारी जिला सचिव चंचल कुमार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित सबौर क्षेत्र का जायजा लिया। पीड़ितों ने सबौर हाई स्कूल एवं सर्वोदय राहत केंद्र में प्रधान सचिव को घेर लिया और अपनी व्यथा सुनाई। पीड़ितों ने उन्हें बताया कि बच्चों के लिए पर्याप्त दूध, पशुचारा की किल्लत है नास्ते के नाम पर सत्तू मिलता है जो कभी नहीं भी मिलता है। प्रधान सचिव ने सभी विस्थापितों की बात सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

बदहाल एनएच 80 का भी लिया जायजा

प्रधान सचिव चंचल कुमार ने एनएच 80 का भी सबौर में जायजा लिया। उसकी बदहाली देख कार्यपालक अभियंता राजकुमार को अविलंब इसे चलने लायक बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरत है उसे आप त्वरित मांग करें। पानी अब एनएच से उतर गया है। उसकी मरम्मत युद्ध स्तर पर कराएं। उनके साथ डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एसडीओ अशीष नारायण सीओ विक्रम भास्कर, बीडीओ ममता प्रिया सहित अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी