चार स्थानों पर रहेंगे मानव श्रृंखला के सुरक्षित कर्मी

भागलपुर। मानव श्रृंखला में सभी सरकारी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। सरकारी कर्मियों के लिए जि

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 01:53 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 01:53 AM (IST)
चार स्थानों पर रहेंगे मानव श्रृंखला के सुरक्षित कर्मी
चार स्थानों पर रहेंगे मानव श्रृंखला के सुरक्षित कर्मी

भागलपुर। मानव श्रृंखला में सभी सरकारी कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। सरकारी कर्मियों के लिए जिले में चार स्थान निर्धारित किए गए हैं जहां सरकारी कर्मी सुरक्षित रखे जाएंगे। उधर, मानव श्रृंखला पर सतत निगरानी के लिए चार अफसरों को सुपर वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को नगर निगम क्षेत्र, उप विकास आयुक्त अमित कुमार को

संपूर्ण नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह को निगम क्षेत्र छोड़कर सदर अनुमंडल व कहलगांव अनुमंडल के लिए अपर समाहर्ता हरिशंकर प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगम क्षेत्र के अधीन राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के कर्मियों को महिला पॉलीटेक्निक बरारी, नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित राज्य सरकार के कर्मियों को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया, कहलगांव नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित सभी कार्यालयों के कर्मियों को शारदा पाठशाला, कहलगांव और प्रखंड के कर्मियों को प्रखंड कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है। इन्हें नौ बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने सुपर वरीय पदाधिकारियों को मानव श्रृंखला पथों का स्थल मुआयना कर एसडीओ, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देने को कहा है। सुबह सात बजे से गतिमान रहकर इस कार्य को करने का निर्देश दिया गया है।

प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी

-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सीमा कुमारी को शाहकुंड।

-जिला पंचायत राज पदाधिकारी शहादत हुसैन को खरीक

-वरीय उप समाहर्ता अमलेंदु कुमार सिंह को जगदीशपुर

-निदेशक लेखा डॉ. संजय कुमार को कहलगांव

-सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग चौधरी इमरान रजा को नारायणपुर

-जिला योजना पदाधिकारी संजीव कुमार को गोराडीह

-वरीय उप समाहर्ता दीपू कुमार को गोपालपुर

-जिला भू अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद साह को सुल्तानगंज

-कहलगांव के डीसीएलआर रवि रंजन गुप्ता को पीरपैंती

-जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू कुमार यादव को सन्हौला

-जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार को बिहपुर।

-जिला कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार झा को नवगछिया।

-डीसीएलआर सुबीर रंजन को नाथनगर।

-डीएसओ देवेंद्र कुमार दर्द को सबौर

-डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला को इस्माइलपुर

-वरीय उप समाहर्ता इबरार आलम को रंगरा चौक।

chat bot
आपका साथी