रोहिया-आजमनगर घाट पर पुल निर्माण की जगी उम्मीद, लाखों लोगों के लिए आवागमन होगा सुगम

राज्‍य के डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के पहल पर कटिहार जिले के रोहिया आजमनगर घाट पर पुल निर्माण की संभावना बढ़ गई है। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। पुल निर्माण से करीब एक लाख लोगों को आगमन में सुविधा होगी।

By Amrendra TiwariEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 03:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 03:19 PM (IST)
रोहिया-आजमनगर घाट पर पुल निर्माण की जगी उम्मीद, लाखों लोगों के लिए आवागमन होगा सुगम
उप मुख्यमंत्री की घोषणा से लोगों में प्रसन्नता की लहर, एक दर्जन पंचायत के लोग झेल रहे समस्या

संवाद सूत्र, आजमनगर (कटिहार) । आजमनगर-रोहिया घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा हर आवश्यक पहल की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में एक नई उम्मीद जग गई है। दशकों से एक दर्जन से अधिक पंचायत की बड़ी आबादी आवागमन की दुरूह समस्या झेल रही है। बता दें कि रविवार को आर के उच्च विद्यालय आजमनगर परिसर में एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भगत ने पुल की मांग पर कहा कि इस पुल की मांग लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम आवाम द्वारा की जाती रही है। निश्चित रूप से रोहिया आजमनगर घाट पुल के निर्माण को ले पहल की जाएगी।

केंद्र सरकार से मिल कर ली जाएगी मदद

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि अगर केंद्र सरकार से इस दिशा में मदद की जरूरत होगी तो ली जाएगी। प्रधानमंत्री से मिलने का उनका कार्यक्रम है। इस दौरान वे पुल के निर्माण की बात भी उनके समक्ष रखेंगे। बता दें कि रोहिया-आजमनगर घाट पर पुल न होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। इसके निर्माण से आजमनगर व आस-पास के क्षेत्र में विकास के नए अध्याय की शुरुआत हो जाएगी।

आमलोगों नें घोषणा पर जताई प्रसन्नता 

उपमुख्यमंत्री द्वारा रोहिया-आजमनगर घाट पुल पर सकारात्मक पहल की घोषणा पर स्थानीय लोगों में ने प्रसन्नता जताई है। साथ ही इसके लिए उप मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। संजीव केशरी, सनातन पोद्दार, राजेन्द्र भगत, रिक्की भगत, मनोज भगत, पंकज भगत, रामजी केशरी आदि ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा हुई घोषणा से उम्मीद की नई किरण जगी है।

एक लाख से अधिक लोगों का आवाजाही होगा सुगम

अगर पुल निर्माण को स्वीकृति मिलती है तो आजमनगर प्रखंड की बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। बता दें कि रविवार को कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार सिन्‍हा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मानिकचंद्र मालाकार, सागर दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिन्हा, राजश्री पांडेय, आशीष दास, कमलकिशोर तिवारी, राजेन्द्र भगत, कमलेश भगत ङ्क्षपटू, अंजनी दास सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने इस पहल के लिए डिप्टी सीएम का आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी