बिहार के पूर्व मंत्री विधायक दामोदर रावत के साले को अपरधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर, पटना रेफर

बिहार के जमुई में अपराधियों ने पूर्व मंत्री झाझा विधायक दामोदर रावत के साले को गोली मार दी है। जख्‍मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 07:54 PM (IST)
बिहार के पूर्व मंत्री विधायक दामोदर रावत के साले को अपरधियों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर, पटना रेफर
जमुई अस्‍पताल में जख्‍मी का इलाज किया जा रहा है।

संवाद सहयोगी, जमुई। ब‍िहार में अपराधियों की दुस्साहस ने जमुई पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रही है। लगातार गोलीबारी से इलाके में दहशत फैली हुई है। शुक्रवार को जहां संगथु गांव में गोली मारकर दो लोगों को घायल किया गया तो वहां फिर शुक्रवार कि शाम नगरपरिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मुहल्ला में बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया और आसानी से हथियार लहराते हुए पैदल चलते बने।

घायल व्यक्ति को स्वजन ने जख्‍मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो गोली लगे होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत का साला है। जख्‍मी के पिता लोक अभियोजक गणेश रावत हैं। जख्‍मी 42 वर्षीय सुधीर कुमार का पटना में इलाज चल रहा है।

सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुधीर कुमाार सिरचंद नवादा मुहल्ला में ही एक व्यक्ति के घर गया था। उसके बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने दो गोली मार दी।

जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तबतक दोनों अपराधी फरार हो गया। फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अपराधियों की पहचान हो पाई है। घायल सुधीर भी कुछ बताने में असमर्थ है, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जख्‍मी युवक से बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, स्‍वजनों से भी पूछताछ हो रही है।  

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को बेनकाब कर गिरफ्तार किया जाएगा। - डा. राकेश कुमार, एसडीपीओ जमुई

chat bot
आपका साथी