आज से सुबह 10 से छह बजे शाम तक ही खुलेंगी खाद्यान्न की दुकानें

शहर की खाद्यान्न दुकानों का खुलने का समय शनिवार से बदल जाएगा। अब सुबह 10 से छह बजे शाम तक ही खुलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 10:14 PM (IST)
आज से सुबह 10 से छह बजे शाम तक ही खुलेंगी खाद्यान्न की दुकानें
आज से सुबह 10 से छह बजे शाम तक ही खुलेंगी खाद्यान्न की दुकानें

भागलपुर। शहर की खाद्यान्न दुकानों का खुलने का समय शनिवार से बदल जाएगा। अब सुबह 10 से छह बजे शाम तक ही खुलेंगी। यह निर्णय शुक्रवार को भागलपुर खाद्यान्न व्यवसायी संघ की बैठक में लिया गया।

संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। इस महामारी को देखते हुए खाद्यान्न दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि खाद्यान्न के 50 थोक और 100 खुदरा व्यवसायी है। सभी को दुकान खुलने के समय में बदलाव के लिए कहा गया है। संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। बैठक में महासचिव संदीप खंडेलवाल, सचिव संजय कुमार सिद्धार्था साह,अनिल कुमार खेमका, राहुल खेमका, शिव शकर खेमका, पिंटू खेमका,मुकेश कावरिया, मनोज कावरिया, संजय साह थे।

chat bot
आपका साथी