जल की रानी बांट रही बीमारी

भागलपुर। जिले में बाढ़ का पानी निकलने के बाद जल की रानी मछली बीमारियों का कारण बन रही ह

By Edited By: Publish:Tue, 13 Sep 2016 02:09 AM (IST) Updated:Tue, 13 Sep 2016 02:09 AM (IST)
जल की रानी बांट रही बीमारी

भागलपुर। जिले में बाढ़ का पानी निकलने के बाद जल की रानी मछली बीमारियों का कारण बन रही है। इन दिनों बाढ़ पीड़ित बड़े चाव से मछली का स्वाद ले रहे हैं लेकिन ऐसे लोग उल्टी-दस्त समेत कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। आलम यह है कि प्रतिदिन दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

अधिकतर बाढ़ प्रभावित परिवार के सदस्य इन दिनों घर के पास बने अस्थाई गंदे तालाब में मछली मारने में दिन-रात लगे हुए हैं। यह नजारा इन दिनों मिर्जापुर, भतौड़िया, समेत कई गांव में देखा जा रहा है। मिर्जापुर निवासी अशोक मंडल कहते हैं कि अभी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं घर के पास जमे पानी में मछलियां तैरती नजर आ रही हैं। ऐसे में लोग मछलियां पकड़ना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चे भी मछली मोह से बच नहीं पा रहे हैं और इसे पानी से निकलकर सीधे चूल्हे पर पकाने लगते हैं।

सीताराम मंडल ने बताया कि लोग मछली तो खा रहे हैं लेकिन इसे बेहतर तरीके से इसे साफ नहीं कर रहे हैं। गंदगी के बीच तैरती मछलियां तालाब से सीधे चूल्हे पर बिना बेहतर तरीके से साफ हुए पकाई जा रहा हैं। जिसके बाद परेशानी हो रही है।

डॉ. हेमशंकर शर्मा कहते हैं मछली खाने में बाढ़ के बाद सावधानी जरूरी है। मछली को ठीक से धोने के बाद बेहतर तरीके से पका कर खाने से बीमारी की सम्भावना कम रहती है।

chat bot
आपका साथी