BJP : कमेटी का विस्तार, इन-इन कार्यकर्ताओं को मिली जगह

भागलपुर के कुछ प्रखंडों में भाजपा कमेटी का विस्‍तार किया गया। हालांकि इसमें ज्‍यादातर चेहरे पुराने हें।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 14 May 2020 11:04 AM (IST) Updated:Thu, 14 May 2020 11:04 AM (IST)
BJP : कमेटी का विस्तार, इन-इन कार्यकर्ताओं को मिली जगह
BJP : कमेटी का विस्तार, इन-इन कार्यकर्ताओं को मिली जगह

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कुछ प्रखंड में कमेटी का विस्‍तार किया है। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने नवमनोनीत पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी।

भाजयूमो उतरी मंडल कमेटी का विस्तार

पीरपैंती। भाजपा उतरी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष गुड्डु झा ने कमेटी का विस्तार किया हैं। जिसमें अभिनंदन कुमार, संदीप कुमार, राहुल मिश्रा एवं राकेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष जबकि संतोष आनंद को महामंत्री, विकास पासवान, आलोक कुमार, बिट्टू यादव एवं अशोक कुमार मंडल को मंत्री तथा बालदेव गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य भी मनोनीत किया गया है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा दक्षिणी अध्यक्ष विकास सिंह राठौर ने भी कमेटी का विस्तार किया है, जिसमें कुंदन महतो को महामंत्री, जबकि रंजन कुमार दास, बिट्टू पोद्दार, चंदन पांडे एवं सूरज गुप्ता को उपाध्यक्ष, लाला बास्की, रणबीर सिंह, पवन साह, अंकित अग्निहोत्री को मंत्री एवं सुशील सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य भी मनोनीत किया है।

जितेंद्र यादव बने भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री

अकबरनगर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उतरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमंग सिंह द्वारा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अकबरनगर निवासी जितेंद्र कुमार यादव उर्फ बोदी यादव को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महामंत्री बनाया गया। जितेंद्र यादव को महामंत्री बनने पर भाजपा नेता सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, शंकर पोद्दार, कपिल देव पासवान, लखनलाल पासवान, लाला साह आदि ने शुभकामनाएं दीं।

भाजयुमो उत्तरी मंडल का हुआ गठन

सुल्तानगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा सुल्तानगंज उत्तरी मंडल का गठन बुधवार को हुआ। युवा मोर्चा अध्यक्ष उमंग सिंह भाजपा उत्तरी मंडल मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मंडल मनोरंजन मिश्रा एवं अमित भारती की मौजूदगी में युवा मोर्चा की नयी टीम गठित की गई। इसमें चार उपाध्यक्ष -अमित गुप्ता धीरज कुमार झा निर्भय कुमार एवं ऋषि राज महामंत्री- जितेन्द्र कुमार यादव चार मंत्री- सुजीत कुमार ठाकुर रामानंद तांती निवास कुमार मंडल नसीब कुमार एवं कोषाध्यक्ष- अविनाश कुमार मनोनीत किए गए।

भाजपा की बूथ कमेटी गठित, मृत्युंजय बने अध्यक्ष

शाहकुंड। भाजपा शाहकुंड मंडल के दीनदयालपुर शक्ति केंद्र के अंतर्गत कोदंडा बूथ नंबर 264 पर शाहकुंड मंडल के भाजपा महामंत्री ललन झा की अध्यक्षता में सप्तऋषि बूथ कमेटी का गठन किया गया। मृत्युंजय सिंह को बूथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रुस्तम कुमार सिंह, गणेश पाठक, नरेंद्र प्रसाद सिंह, दीपक सिंह, रोशन सिंह एवं चंपा देवी को सदस्य मनोनीत किया गया है। मौके पर कोदंडा निवासी राजद कार्यकर्ता बबलू सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी