दादा के पास सोए आठ वर्षीय पोते की गोली मारकर हत्या Sarhasa news

शनिवार की देर रात अपराधियों ने सरहसा में एक बच्‍चे की गोली मारकर हत्‍या कर दी। बच्‍चा घर के दरबाजे पर अपने दादा के साथ सोया हुआ था।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:22 PM (IST)
दादा के पास सोए आठ वर्षीय पोते की गोली मारकर हत्या Sarhasa news
दादा के पास सोए आठ वर्षीय पोते की गोली मारकर हत्या Sarhasa news

सहरसा [जेएनएन]। सहरसा में अपराधियों ने एक मासूम बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। आठ वर्षीय मासूम बच्चा अपने दादा के पास घर के बाहर दरबाजे पर सोया हुआ था।

जानकारी के अनुसार सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के रखौता गांव में शनिवार की रात सुप्तावस्था में विद्यानंद यादव के आठ वर्षीय पोता को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। बालक अपने दादा के साथ दरवाजे पर सो रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि अपराधी विद्यानंद यादव की हत्या करने पहुंचे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना के बाद स्वजन और ग्रामीणों में रोष प्रकट किया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अतलखा—सोनवर्षा मुख्य मार्ग पर हरिपुर गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहनों का परिचालन ठप कर दिया।

जाम की सूचना पर विभिन्न थाना के पुलिसकर्मियों सहित सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी वहां पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल करवाया। एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी