कांग्रेस के प्रमंडलीय सम्मेलन में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

कहलगांव में कांग्रेस का प्रमंडलीय सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के अधिकारियों ने राजद की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे कांग्रेस में नई उर्जा भी मिली।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 06:50 AM (IST)
कांग्रेस के प्रमंडलीय सम्मेलन में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
कांग्रेस के प्रमंडलीय सम्मेलन में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

भागलपुर [जेएनएन]। कहलगांव के शारदा पाठशाला खेल मैदान में आयोजित भागलपुर प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार, कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। आने वाले दिनों में पुन: गढ़ बनेगा। इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी। हर नेता, कार्यकर्ता से जुड़कर कांग्रेस को गांव से लेकर सूबे तक में मजबूती प्रदान करें। अहंकार को छोड़ें। प्रोटोकॉल पार्टी और परिवार में नहीं होता है। कार्यकर्ता गरीबों की झोपडिय़ों में जाएं, उनकी सेवा करें उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। इससे वे आपके साथ सच्चे मन से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल कांग्रेस के थे। उनकी विचारधारा का अनुसरण करना चाहिए। सरदार पटेल आरएसएस की नीतियों के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि भाजपा न राम की है और न रहीम की, वह सिर्फ पूंजीपतियों की हैं। देश में रुपया कमजोर तभी होता है जब प्रधानमंत्री कमजोर हो।

भाजपा के खिलाफ अहंकार नहीं, विचारधारा की लड़ाई लडऩी होगी। भाजपा के खिलाफ जमकर बरसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस वाले हिंदुस्तान में आपस में लड़ाने का काम करते हैं। वे दंगा करते हैं। चुनाव के वक्त राम का नाम लेते हैं। अब राम के नाम पर वोट मिलने वाला नहीं है। जनता जान चुकी है। उन्होंने दंगा कराने वाले का सहयोगी नीतीश कुमार बन गए हैं। जबकि दोनों की विचारधारा अलग है। फिर भी सत्ता के मोह में सटे हुए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिंतन मनन करना होगा

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कोकब कादरी ने कहा कि देश और बिहार नाजुक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हमें चिंतन और मनन करना होगा। 70 साल का हिसाब मांगा जा रहा है। देश का विकास किसने किया है। आपके वादे का क्या हुआ। देश मे तालिबानी कानून लाया जा रहा है। जनता, मजदूर, किसान, छोटे व्यवसायी तबाह हो रहे हैं। एक बार पुन: उन्माद फैलाकर सत्ता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे।

अब तक नहीं बना था ऐसा भ्रष्ट प्रधानमंत्री : शकील

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कहा कि आब तक ऐसा भ्रष्ट प्रधानमंत्री नहीं बना था और आने वाले दिनों में भी नहीं बनेगा। यह सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है।

नरेंद्र मोदी की सरकार विफल : निखिल कुमार

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार हर मामले में विफल है। अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं है। अर्थव्यवस्था सुधारनी है तो भारत सरकार के प्रशासन को सुधारना होगा।

आजादी के बाद सबसे झूठा प्रधानमंत्री : अखिलेश कुमार सिंह

राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद सबसे झूठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबित हुआ है। जो कहते हैं वह करते नहीं हैं और बाद में मुकर जाते हैं। डॉ. मनमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मदन मोहन झा ने एनडीए पर जमकर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस में एकता की आवश्यकता है। संवादहीनता के चलते कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गए हैं। जनता से भी संवाद नहीं कर पा रहे हैं। जो दूरी कार्यकर्ता और जनता से हुई है उससे पाटना होगा।

सम्मेलन को समीर कुमार सिंह, श्यामसुंदर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, विजय शंकर दुबे, प्रेमचन्द्र मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, सैयद साह अली सज्जाद, अमिता भूषण प्रदेश कांग्रेस के रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनंद माधव, कार्यकारिणी सदस्य जया सिंह आदि ने संबोधित किया।

कांग्रेस सम्मेलन में युवक गिरकर हुआ बेहोश, अस्पताल में मौत
शारदा पाठशाला मैदान में आयोजित कांग्रेस के प्रमंडलीय सम्मेलन में आए महेशामुण्डा(कहलगांव) विंद टोली के जुलूस महतो के 32 वर्षीय पुत्र भोला महतो मैदान में गिरकर छटपटाने लगा। उसे तत्काल एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल ले गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव घर ले गए। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। भोला को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि उसे कोई बीमारी नहीं थी।

chat bot
आपका साथी