कांग्रेस ने राजद सांसद पर लगाए कई बड़े आरोप, कहा-गठबंधन धर्म का पालन नहीं करते MP

भागलपुर में लोकसभा चुनाव के पूर्व में महागठबंधन के नेताओं में दूरी उभरने लगी है। कांग्रेस ने राजद सांसद पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कांग्रेस की उपेक्षा कर जीतना संभव नहीं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 03:05 PM (IST)
कांग्रेस ने राजद सांसद पर लगाए कई  बड़े आरोप, कहा-गठबंधन धर्म का पालन नहीं करते MP
कांग्रेस ने राजद सांसद पर लगाए कई बड़े आरोप, कहा-गठबंधन धर्म का पालन नहीं करते MP

भागलपुर [जेएनएन]। सुल्तानगंज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विभूति भूषण सिन्हा ने की। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस के कई वरीय कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का आयोजन मुख्य रूप से आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने के लिए किया गया। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश डेलीगेट विनय शर्मा ने बताया कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ बिहार में चुनाव लड़ेगा और लोकसभा की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

उन्‍होंने बांका के राजद सांसद पर कई आरोप लगाए। उन्‍होंने सांसद पर कांग्रेसी नेताओं की अनदेखी की बात कही। कहा कि सांसद कार्यकर्ताओं से ही दूर हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव को जीत की गद्दी तक पहुंचाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है।

लेकिन सांसद गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे। जीत के बाद से सांसद और राजद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के साथ दूरी बनाई हुई है। इसकी हम निंदा करते हैं। यहां त‍क कि राजद के कार्यकर्ता भी कांग्रेसी को इग्नोर कर रहे हैं। अगर यही रवैया रहा तो गठबंधन धर्म पालन कांग्रेस के लिए भी करना मुश्किल हो जाएगा। उन्‍होंने सांसद ने आग्रह किया कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को एक नजर से देखें और जनता के बीच रहकर विकास पर ध्‍यान दें। ताकि आगामी चुनाव महागठबंधन के पक्ष में रहे। मौके पर विनोद भूषण सिन्हा, सियाराम शर्मा, कमाल फारुख, रमेश कुमार सिंह, संजय जैन, अनुज साह सहित मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी