सीएम नीतीश ने बटेश्वर स्थान कैनाल का किया उद्घाटन, कहा- हमारा काम बोलता है

सीएम नीतीश ने भागलपुर जिले के कहलगांव में चार दशकों से प्रतीक्षित बटेश्वर स्थान पंप कैनाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सुशील कुमार मोदी और राजीव रंजन सिंह भी मौजूद रहे।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 12:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Feb 2018 10:46 PM (IST)
सीएम नीतीश ने बटेश्वर स्थान कैनाल का किया उद्घाटन, कहा- हमारा काम बोलता है
सीएम नीतीश ने बटेश्वर स्थान कैनाल का किया उद्घाटन, कहा- हमारा काम बोलता है

भागलपुर [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को भागलपुर जिले के कहलगांव में चार दशकों से प्रतीक्षित बटेश्वर स्थान पंप कैनाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार नेे कहलगांव के अमरावली में आयोजित सभा में कहा कि जलसंसाधन मंत्री ने बारीक मॉनिटरिंग कर इस परियोजना को पूरा कराया। अब सिंचाई का लाभ किसानों को मिलेगा। झारखंड में भी नहर का काम चल रहा है। जल्द ही परियोजना पूरी होगी। हमने भी सभी बिंदुओं को देखा।
उन्‍होंने आगे कहा कि पहले जलसंसाधन विभाग के पास सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण दोनों की जिम्मेदारी थी। विभागीय स्तर पर अब दोनों को अलग कर कार्यों में प्रगति लाई गई है। विभाग को भी चुस्त दुरुस्त किया गया है।
सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़े। खेती से जुड़े जमीन मालिक सहित अन्य सहयोग करने वाले कि आमदनी बढ़े। पूरे देश की थाली में बिहार का एक व्यंजन जरूर पहुंचें। हम सेवा करने में विश्वास करते हैं। आरोप प्रत्यारोप में नहीं पड़ते। चुप रह कर काम करते हैं और काम बोलता है। बिजली के क्षेत्र में काम किया अब सुधार नज़र आ रहा है। काम हो रहा है या नहीं देखने के लिए घूमते रहते हैं।

बता दें कि बटेश्वर स्थान नहर से बिहार के 21,700 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। योजना की शुरुआत वर्ष 1977 में हुई थी। उस वक्त इसकी लागत मात्र 13.88 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 389 करोड़ तक पहुंच गई।

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री को तीन सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास करना है। पहली योजना लखनदेई नदी की पुरानी धारा का पुर्नस्थापन है। इस पर 19.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरी परियोजना मनुसमारा जल निस्सरण तथा तीसरी योजना रातो नदी पर नो मेंस लैैंड से लेकर निशा नदी तक 32 किमी में तटबंध निर्माण की है।

chat bot
आपका साथी