चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चीन की हरकत से लोगों में उबाल है। लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने करने का निर्णय लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 01:34 AM (IST)
चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भागलपुर। चीन की हरकत से लोगों में उबाल है। लोगों ने चीनी सामान का बहिष्कार करने करने का निर्णय लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने चीन के हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि हमारी सेनाओं के हाथ नहीं बंधे हैं। समय आने पर सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अíजत शाश्वत ने चीन द्वारा सीमा का उल्लंघन कर भारतीय सेना की हत्या करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए चीनी सामानों का बहिष्कार करने का आग्रह लोगों से किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को घंटाघर के पास दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और चीन का विरोध किया गया। भाजपा जिलाअध्यक्ष रोहित पाडे, जिला महामंत्री अभिनव सिंह, देवव्रत घोष, उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कुंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सुमित गुप्ता, प्रतीक आनंद, ओम कुमार राय, शुभम मिश्रा, मानस सिंह, रोहित मिश्रा, राज तेजस्वी, आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहित सिंह चंदन ठाकुर सहित कई थे।

दूसरी ओर पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से दीप जलाकर शहीदों को नमन किया गया और चीन राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में भगत सिंह की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और नारे लगाए। उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, गुलशन सिंह, कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, अरनव सिंघानिया, नारायणी मिश्रा,अंशु प्रियंका, पूजा तिवारी, रूबी मिश्रा,फूलन देवी,संगीता शाह, पिंकी बागोरिया, महादेव, राहुल तिवारी थे। कैंप बिहार ने चीन का झंडा जलाया

भाजपा नेत्री एवं कैंप बिहार की संयोजक डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन किया गया एवं चीन का झडा जलाया गया। डॉ. प्रीति ने कहा कि वक्त आ गया है कि हम चीन के विस्तारवादी सोच का विरोध करें। जागृति मंच ने शहीदों को किया याद

भागलपुर। जागृति युवा मंच के संयोजक रोशन सिंह के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर चीन का पुरजोर विरोध किया। मंच के आलोक सिंह बंटू ने लोगों से चीनी सामान नहीं खरीदने की अपील की। शहीद जवानों को दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इंदु भूषण झा, अमित शाह, सुनिधि मिश्रा, चंदन सिंह, सानू सिंह, गोल्डन सिंह, आनंद चंद्रवंशी, गुड्डू राय, अभिषेक राठौड़, जयकृष्ण पटेल, अमित कुमार सरस्वती, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संजीव हरि, मिथुन कुमार, संजू मंडल थे।

chat bot
आपका साथी