इंग्लिश चिचरौंन में स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा

इंग्लिश चिचरौंन गांव में घाट पर छठ पूजा के दौरान सात घोड़ों पर सवार सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इस घाट पर पूजा पंडाल तैयार करने के लिए दिन भर मजदूरों ने पसीना बहाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:21 PM (IST)
इंग्लिश चिचरौंन में स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा
इंग्लिश चिचरौंन में स्थापित होगी भगवान सूर्य की प्रतिमा

भागलपुर। इंग्लिश चिचरौंन गांव में घाट पर छठ पूजा के दौरान सात घोड़ों पर सवार सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इस घाट पर पूजा पंडाल तैयार करने के लिए दिन भर मजदूरों ने पसीना बहाया।

गुरुवार को देर रात मूर्ति स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उसकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। अकबरनगर में इंग्लिश चिचरौंन एक मात्र गांव है जहां छठ घाट के पास भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। इसके अलावा श्रद्धालु छठ घाट पर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देकर पूजा अर्चना करते हैं। इंग्लिश चिचरौंन घाट में पांच फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पर्व के दौरान पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की यहां भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां 13 वर्षों से प्रतिमा स्थापित कर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। काली पूजा के बाद से ही मूर्ति का निर्माण शुरू कर दिया जाता है। पहले अ‌र्घ्य के दिन रात में भजन संध्या का आयोजन होता है। अगले दिन प्रतिमा का विसर्जित कर दी जाती है। बाजार में खरीदारी करने को उमड़ी भीड़

अकबरनगर बाजार में गुरुवार को पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। इस बार सूप, फल, दउरी के अलावा नारियल, सेब, केला, संतरा, नाशपाती, गन्ने पर भी महंगाई का असर पड़ा है। व्रती महिलाओं के साथ ही स्वजन भी बाजारों में पूजा से संबंधित सूप, दउरी, फल के अलावा कपड़ा आदि की खरीदारी की। भीड़ की वजह से बाजार और आसपास की सड़कों पर रुक-रुक कर जाम भी लगता रहा। वहीं, दूसरी ओर छठ पर्व को लेकर महिलाओ ने प्रसाद के लिए गेहू को सुखाया। पर्व को लेकर गांव में छठ गीतों गूंज रहे हैं।

chat bot
आपका साथी